scriptअगड़ों का आरक्षण भुनाने मैदान में उतरेगी भाजपा, जन आवाज सुन रही कांग्रेस | Bjp and congress alert fo Lok-sabha election | Patrika News

अगड़ों का आरक्षण भुनाने मैदान में उतरेगी भाजपा, जन आवाज सुन रही कांग्रेस

locationभोपालPublished: Jan 12, 2019 11:22:36 pm

Submitted by:

dinesh Binole

दोनों दलों ने जमीनी स्तर पर माहौल बनाने मैदान में उतारी टीम

arakshan

arakshan

भोपाल . मोदी सरकार का सवर्ण समाज को दस फीसदी आरक्षण देने का फैसला प्रदेश भाजपा के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। प्रदेश में सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए अब भाजपा नेता पूरे प्रदेश में अलग-अलग समाजों के सम्मेलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मुद्दे को भुनाने ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज के लोगों के बीच पूर्व मंत्रियों को भेजकर सवर्णों को आरक्षण के फैसले को विस्तार से बताया जाएगा। वहीं कांग्रेस मध्यप्रदेश के वचन पत्र की तर्ज पर मेनीफेस्टो तैयार कर रही है, इसको जन आवाज नाम दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लोग हर राज्य में जाकर लोगों की अपेक्षाओं को समझ रहे हैं। मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी मेनीफेस्टो टीम के सदस्य और राहुल के करीबी सचिन राव को मिली है।
इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी
वैश्य समाज: उमाशंकर गुप्ता
ब्राह्मण समाज: नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ल।
क्षत्रिय समाज: नरेंद्र सिंह तोमर और जयभान सिंह पवैया।
जैन समाज : पारस जैन, जयंत मलैया।

खाई को पाटना बेहद जरूरी है
विधानसभा चुनाव में हार के बाद कई नेताओं ने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का ‘माई का लालÓ वाला बयान अगड़ों को नाराज कर गया। भाजपा सवर्णों की पार्टी मानी जाती है इसलिए इस खाई को पाटना उसके लिए जरूरी हो जाता है। सवर्ण आरक्षण पार्टी से छिटक रहे अगड़ी जाति के लोगों को पास लाने का बड़ा टूल साबित हो सकता है।
कांगे्रस : जन आवाज से मिलेगी जीत
मध्यप्रदेश की सफलता को कांग्रेस उदाहरण के रूप में देख रही है। कांग्रेस मानती है कि कांग्रेस के समर्थन से ज्यादा लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी थी। लोगों को लगा कि कांग्रेस उसकी अपेक्षाएं पूरी कर सकती है, वचन पत्र के जरिए कांग्रेस ने लोगों की नब्ज पर हाथ रखने में कामयाबी हासिल की। वचन पत्र की तर्ज पर ही राहुल गांधी जन आवाज बनवा रहे हैं। पूरे देश के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग वर्गों के बीच लोगों को भेजा जा रहा है। मध्यप्रदेश में सचिन राव और उनकी टीम सभी जाति-वर्ग के साथ अलग-अलग इलाकों में भी जा रहे हैं। लोगों से कांग्रेस से उम्मीद पूछी जा रही है। भरोसा दिलाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मेनीफेस्टो में कांग्रेस उनकी उम्मीदों को प्रमुखता से शामिल करेगी। राव भोपाल में भी कामकाजी,प्रोफेशनल्स से उनकी राय ले चुके हैं।
सामान्य वर्ग के आरक्षण से प्रदेश में बड़ी आबादी को फायदा होगा। स्वभाविक रूप से पीएम के इस कदम के साथ ही सकारात्मक भाव पैदा हुआ है जिससे लोग मोदी के पक्ष में खड़े होंगे।
डॉ. दीपक विजयवर्गीय, मुख्य प्रवक्ता, भाजपा, मप्र

लोगों की उम्मीद और उनकी राय के आधार पर ही कांग्रेस मेनीफेस्टो तैयार करेगी। कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं जन आवाज होगा।
सचिन राव, सदस्य, केंद्रीय घोषणा पत्र समिति, कांगे्रस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो