scriptदिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ करने वाले युवक को मिला ‘इनाम’ | BJP awarded to young man who praise pm modi in digvijay rally | Patrika News

दिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ करने वाले युवक को मिला ‘इनाम’

locationभोपालPublished: Apr 23, 2019 06:22:44 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

दिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ करने वाले युवक को मिला ‘इनाम’

amit mali
भोपाल. कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के मंच से मोदी की तारीफ करने वाले युवक को बीजेपी ने सम्मानित किया है। युवक ने भोपाल से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय की सभा में उनके मंच से जाकर मोदी की तारीफ की थी। उससे बीजेपी नेता गदगद हैं। भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय में विनय सहस्त्रबुद्धे ने अमित माली नामक इस युवक को सम्मानित किया।
दरअसल, दिग्विजय सिंह के सामने सर्जिकल स्ट्राइक की बात करने वाले युवक अमित माली को भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में बुलाया गया था। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उसे गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वहीं, बीजेपी के कई नेताओं ने भी इस युवक के साथ तस्वीर खींचवाई।
bhopal bjp
 

गौरतलब है कि भोपाल सीट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने प्रचार के दौरान लोगों से पूछ रहे थे कि आपके खाते में 15 लाख आए क्या। उसी दौरान भीड़ से एक युवक ने आवाज दी कि हां आया है। उसके बाद सबूत देने के लिए दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुलाया। दिग्विजय ने कहा कि आकर मंच पर खाता संख्या बताओ, जिसमें पैसे आया है। युवक मंच पर पहुंचा।
 

उसके बाद उसे बोलने के लिए दिग्विजय सिंह ने माइक दिया। माइक पकड़ते ही युवक मोदी की तारीफ करने लगा। युवक ने कहा कि मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और आतंकियों को मारा। उसके बाद दिग्विजय उसे वहां से हटाने लगे। फिर कांग्रेस के एक नेता उसे मंच से धक्का देते हुए नीचे भगा दिया।
सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का अब ये वीडियो वायरल हो गया है। दिग्विजय के खिलाफ भोपाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी के आने से यहां वोटों का ध्रुवीकरण संभव है। साध्वी दिग्विजय को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेर रही हैं। जबकि दिग्विजय इससे इनकार कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो