भारतीय जनता पार्टी ने जिन पुराने पार्षदों पर भरोसा जताया है उनमें मनोज राठौर, पंकज चौकसे, जगदीश यादव, हेमराज कुशवाहा, आनंद गुप्ता, मसर्रत, वंदना जाचक, राजेश खटीक, सुषमा बाविसा, अर्चना परमार और रविंद्र यति का नाम शामिल है। भाजपा ने हेमराज कुशवाहा की जगह उनकी पत्नी वंदना कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया, जबकि लक्ष्मी गुप्ता की जगह उनके पुत्र आनंद गुप्ता भाजपा उम्मीदवार बने हैं। सुधीर जाचक की पत्नी वंदना जाचक 2009 में पार्षद रह चुकी है, उन्हें फिर मौका दिया गया है। राजेश खटीक की जगह उनकी पत्नी गिरिजा राजेश खटीक को उम्मीदवार बनाया गया।
अर्चना परमार, रविंद्र यति को भी मौका दिया गया है। हालांकि पूर्व पार्षदों में से दो को छोड़कर बाकी सबके वार्ड बदल दिए गए हैं। पुराने पार्षदों में वार्ड 7 से चुनाव जीत चुके मनोज राठौर को इस बार वार्ड 13 से उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 32 में निर्दलीय पार्षद के तौर पर विजयी रहे जगदीश यादव भाजपा में शामिल होने के बाद अब 25 नंबर वार्ड से उम्मीदवार होंगे।
इसी तरह वार्ड 38 से पार्षद रहे हेमराज कुशवाहा की जगह उनकी पत्नी वंदना कुशवाहा को वार्ड 37 से टिकिट दिया है। लक्ष्मी गुप्ता वार्ड 40 से पार्षद थी, इसी वार्ड से उनके पुत्र आनंद गुप्ता को टिकट दिया गया है। वार्ड 40 में मसर्रत को बरकरार रखा गया है। वार्ड 45 से राजेश खटीक की जगह उनकी पत्नी गिरजा को टिकट दिया गया है। इस बार वार्ड 48 से पार्षद सुषमा बावीसा को इस बार वार्ड 50 से मौका दिया गया। अर्चना परमार को वार्ड 55 जबकि पार्षद रङ्क्षवद्र यति को इस बार वार्ड 83 से टिकट दिया गया है।
6 वार्ड के नाम रोके लेकिन नामांकन दाखिल कराया: भाजपा ने अभी 6 वार्ड को होल्ड पर रखा है। वार्ड 20, 28, 29, 46, 57 और 66 पर पार्टी ने अभी फैसला नहीं लिया है। हालांकि, संभावित कैंडिडेट को नॉमिनेशन भरने का इशारा नेता कर चुके थे। इस कारण कई नेताओं ने नॉमिनेशन जमा किया है।
वायरल हुई उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट
भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक सोशल मीडिया में कई झूठी लिस्ट वायरल होती रहीं। इन लिस्ट में न तो किसी के हस्ताक्षर थे और न ही यह भाजपा के लैटर पैड पर जारी की गई थी। हालांकि यह बताया जा रहा है कि यह सूचियां कांग्रेस को झांसा देने के लिए वायरल की गई थी। क्योंकि कांग्रेस भी भाजपा की सूची का इंतजार कर रही थी। कांग्रेस ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे सूची जारी की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने फिर से विचार विमर्श कर शनिवार को सूची जारी की।
किस वार्ड से कौन उम्मीदवार ;
वार्ड- उम्मीदवार
1 - राधिका सिंह
2 - कुसुम चतुर्वेदी
3 - करिश्मा विकास मीणा
4 - राजेश हिंगोरानी
5 - राहुल राजपूत
6 - ज्योति यादव
7 - संध्या जैन
8 - प्रीति रैकवार
9 - रुबीना असद
10 - सरोज आसेरी
11 - पिंकी मकोरिया
12 - देवेंद्र भार्गव
13 - मनोज राठौर
14 - सैयद फरहा हुसैन
15 - शैलेश साहू
16 - मोहम्मद तौफीक
17 - लता चौहान
18 - पंकज चौकसे
19 - महेंद्र सिंह ठाकुर
20 - अघोषित
21 - विनीता सोनी
22 - प्रियेश सक्सेना
23 - मुन्नीबाई महावर
24 - नितिन परिहार
25 - जगदीश यादव
26 - राजमणि उइके
27 - प्रतीक्षा संतोष ब्रह्म भट्ट
28 - अघोषित
29 - अघोषित
30 - राकेश जोशी
31 - बृजुला सचान
32 - आरती राजू अनेचा
33 - आरके सिंह बघेल
34 - दीपक शर्मा
35 - साधना नंदू यादव
36 - गीता माली
37 - वंदना हेमराज कुशवाहा
38 - गौरी नितिन पाठक
39 - आनंद कुमार गुप्ता
40 - मसर्रत
41 - समीना रेहान सिद्दीकी
42 - किशोर श्रीवास
43 - श्वेता त्यागी
44 - भूपेंद्र सिंह चौहान
45 - वंदना जाचक
46 - गिरिजा राजेश खटीक
48 - अरङ्क्षवद वर्मा
49 - सिद्धार्थ सोनवाने
50 - सुषमा बाबीसा
51 - स्नेहलता रघुवंशी
52 - शीला पाटीदार
53 - प्रताप बारे
54 - जितेंद्र शुक्ला
55 - अर्चना परमार
56 - नीरज सिंह
57 - अघोषित
58 - राकेश यादव
59 - अनीता प्रमोद शुक्रवारे
60 - बी शक्ति राव
61 - मधु शिवनानी
62 - राजेश चौकसे
63 - शिवलाल मकोडिया
64 - छाया ठाकुर
65 - शिरोमणि शर्मा
67 - ममता विश्वकर्मा
68 - उर्मिला मौर्य
69 - सूर्यकांत गुप्ता
70 - अशोक वाणी
71 - श्रद्धा दुबे
72 - विकास पटेल
73 - राजू राठौर
74 - शकुन सिंह
75 - रीता विश्वकर्मा
76 - श्रीकांत राय
77 - श्याम सुंदर शर्मा
78 - नीरज पचौरी
79 - अंजू राजपूत
80 - सुनीता भदौरिया
81 - बबीता डोगरे
82 - ज्योति मिश्रा
83 - रविंद्र यति
84 - शोभना वीरेंद्र मारण
85 - रूमा राजपूत