scriptप्रज्ञा ठाकुर ने कहा मेरे खिलाफ चल रहा षड्यंत्र, आयोग और प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा | bjp candidate sadhvi pragya thakur politics in election 2019 | Patrika News

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा मेरे खिलाफ चल रहा षड्यंत्र, आयोग और प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

locationभोपालPublished: Apr 24, 2019 11:39:59 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

Lok Sabha Election 2019: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र किये जा रहे हैं जिसके चलते चुनाव आयोग और प्रशासन ने मेरी सुरक्षा बढ़ाई है।

sadhvi pragya thakur, security,

sadhvi pragya thakur, security,

भोपाल. नामांकन के दौरान काले झंडे दिखाए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र किये जा रहे हैं जिसके चलते चुनाव आयोग और प्रशासन ने मेरी सुरक्षा बढ़ाई है। सुरक्षा को देखते हुए साध्वी के घर के बाहर सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी तैनात है। साथ ही साध्वी की सुरक्षा का जिम्मा सीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपा गया है।

चुनाव आयोग और प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

काले झंडे दिखाए के बाद भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि नामांकन के दौरान किसने मुझे काले झंडे दिखाए मुझे नही पता, मुझे तो सिर्फ भगवा रंग दिख रहा था। इसके बाद अब साध्वी के घर के बाहर एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अब साध्वी की गाड़ी के साथ पायलेट फॉलोवर वाहन चलेगी।

घर के अंदर जाने वालों की ली जा रही तलाशी

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंगले के बाहर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। बंगले पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने प्रज्ञा ठाकुर के घर के अंदर तक जाने वाले लोगों की लिस्ट बनाई है। इन्हीं लोगों को अब घर के अंदर प्रवेश मिलेगा। प्रज्ञा ठाकुर से मिलने जाने वाली महिलाओं को भी बंगले पर तैनात सुरक्षा अधिकारी तलाशी लेने के बाद ही जाने देंगी।

NIA दे चुका है क्लीन चिट: सहस्त्रबुद्धे

भाजपा उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रज्ञा का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआइए प्रज्ञा को क्लीनचिट दे चुका है, इसलिए अब उन पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रज्ञा ठाकुर पर पलटवार किया। उन्होंने चार ट्वीट करते हुए लिखा, शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ है कि उनके लिए भारत ‘माता’ नहीं, संघ ही सब कुछ है। जो संघ की मर्जी के खिलाफ बोले, वो देशद्रोही है। भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो ‘शैतान’ है।

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय ने ट्वीट में कहा, हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है। हम भारत माता के भक्त हैं। भारत आज मजबूत राष्ट्र है। इसमें संघ की नहीं, कांग्रेस के लोगों की कुर्बानी है। देश की मिट्टी में कांग्रेस का ख़ून मिला हुआ है। उस ख़ून की खुशबू संघ को नहीं आती।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो