scriptbjp congress big leader election campaign in mp election 2023 | MP Election 2023: मोदी-शाह और खरगे का चुनावी दौरा, देखें कौन कहां करेगा प्रचार | Patrika News

MP Election 2023: मोदी-शाह और खरगे का चुनावी दौरा, देखें कौन कहां करेगा प्रचार

locationभोपालPublished: Nov 04, 2023 11:01:28 am

Submitted by:

Manish Gite

mp vidhan sabha election 2023 date- राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के प्रदेश में लगातार दौरे-जनसभाएं...>

mp-election-2023.png

विधानसभा चुनाव के मतदान में अब 13 दिन बाकी हैं। उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद चुनावी रण सज कर तैयार हो गया। दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। अब सियासत के मैदान में शनिवार से स्टार प्रचारकों की एंट्री के साथ ही चुनावी रस घुलने लगेगा। प्रदेशभर में जनसभाएं और रैलियां जोर पकड़ेंगी। शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उम्मीदवारों के पक्ष में वोटरों को लामबंद करेंगे। प्रदेश में कई स्थानों पर चुनावी सभाएं होंगी। रोड शो भी करेंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.