scriptभाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग, बाल कांग्रेस में बच्चों की जाति पर मचा बवाल | BJP-Congress face to face, ruckus caste of children in Bal Congress | Patrika News

भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग, बाल कांग्रेस में बच्चों की जाति पर मचा बवाल

locationभोपालPublished: Dec 06, 2021 10:45:43 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

बच्चों की जाति को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पारा बढ़ा है। इसे लेकर रविवार को दिनभर आरोप-प्रत्यारोप हुए।

congress_bjp.jpeg

भोपाल. बाल कांग्रेस के सदस्यता फार्म के सामने आते ही भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हो गई है। इस फार्म में जैसे ही बच्चों की जाति का ऑप्शन देखा, तो सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। जहां एक ओर भाजपा ने इसे जातिवाद का जहर बोना बताया गया, वहीं कांग्रेस ने कहा जाति के आधार पर बांटने का काम भाजपा करती है।

दिनभर चला आरोप प्रत्यारोप का खेल

बच्चों की जाति को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पारा बढ़ा है। इसे लेकर रविवार को दिनभर आरोप-प्रत्यारोप हुए। इसकी शुरुआत बाल कांग्रेस के सदस्यता फार्म से हुई। इसमें बच्चों के नाम, पिता का नाम, उम्र सहित अन्य जानकारी के साथ जाति पूछी गई है। इस पर भाजपा ने आपत्ति करते हुए कांग्रेस पर जातिवाद का जहर घोलने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने तंज कसा कि बाल कांग्रेस स्तर पर ही कांग्रेस में जातिवाद का जहर बोय जा रहा है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट भी किया।

 

https://twitter.com/INCMP?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1467487658737745923?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने कहा, जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम भाजपा करती है, कांग्रेस तो लोगों को जोड़ती है। यहां सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को बराबरी का दर्जा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट किया, ‘भाजपा का तो आधार ही जाति आधार राजनीति है।’ जिस भाजपा ने 402 सदस्यीय कार्यकारिणी जाति का उल्लेख कर जारी की थी, वे आज जाति को लेकर कांग्रेस को कोस रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना- गद्दारों के लिए बोली यह बात

मायने: कांग्रेस को चिंता है कि नई पीढ़ी भाजपा की बन रही है, क्योंकि आरएसएस की शाखाओं में बच्चे जाते हैं। इससे उनका भाजपा के प्रति जुड़ाव होता है। इसलिए कांग्रेस ने बाल कांग्रेस का गठन किया है। संघ की तर्ज पर बाल कांग्रेस में सभाएं और अन्य कार्यक्रम होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो