Nagriya Nikay Chunav 2021: बीजेपी के चुनाव प्रभारी घोषित, यहां देखें लिस्ट
नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है भाजपा...। यह है रणनीति..।

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नगरीय निकाय के चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
मध्यप्रदेश में अभी नगरीय चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, इस बीच भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा हाल ही में गुजरात नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों से काफी उत्साहित है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नगरीय निकाय जिला चुनाव प्रभारी और नगर निगम चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी है।

मध्यप्रदेश भाजपा ने इस बार नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। जो सत्ता, संगठन और जनप्रतिनिधियों को मिलाकर काम करेगा। इसके तहत सत्ता, संगठन और जनप्रनिदियों में तालमेल बनाए रखते हुए काम किया जाएगा। भाजपा की इस बार की रणनीति है कि इस तीन ताकतों को मिलाकर तैयार किए गए मिशन त्रिशूल के माध्यम से निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट बटोरे की प्लानिंग है। हालांकि इस रणनीति के जरिए भाजपा इस चुनाव में क्या करती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

जिला चुनाव प्रभारी
- मुरैना महेश मिश्रा
- भिंड अवधेश सिंह कुशवाह
- दतिया डा. रामजी खरे
- ग्वालियर नगर बृजेंद्र सिंह जादौन (लालजी)
- ग्वालियर (ग्रामीण) श्याम सिंह सेंगरश्योपुर कैलाश नारायण गुप्ता
- शिवपुरी नरेंद्र बिरथरे
- गुना हरिसिंह यादव
- अशोकनगर नीरज मनोरिया
- सागर जाहर सिंह
- टीकमगढ़ गोविंदबिहारी अग्रवाल
- निवाड़ी अवधेश सिंह राठौर
- छतरपुर उमेश शुक्ला
- दमोह नरेंद्र व्यास
- पन्ना विवेक मिश्रा
- रीवा कमलेश्वर सिंह
- सतना कमलेश सुहाने
- सीधी राजेश मिश्रा
- सिंगरौली राजेश तिवारी
- शहडोल प्रकाश जगवानी
- अनूपपुर जितेंद्र सोनी
- उमरिया मिथलेश प्यासी
- जबलपुर नगर अशोक रोहाणी
- जबलपुर ग्रामीण नरेंद्र त्रिपाठी
- कटनी पीताम्बर टोपनानी
- बालाघाट महेंद्र सुराना
- सिवनी सुजीत जैन
- नरसिंहपुर हरगोविंद सिंह पटेल
- छिंदवाड़ा पं. रमेश दुबे
- होशंगाबाद शिव चौबे
- बैतूल अलकेश आर्य
- हरदा सुरेंद्र जैन
- भोपाल नगर कृष्म मोहन सोनी
- भोपाल ग्रामीण प्रमोद तोमर
- रायसेन राजेंद्र अग्रवाल
- विदिशा छत्रपाल शर्मा
- सीहोर महेश उपाध्याय
- राजगढ़, दीपक शर्मा
- इंदौर नगर शंकर लालवानी
- इंदौर ग्रामीण राधेश्याम यादव
- खंडवा सुभाष कोठारी
- बुरहानपुर मनोज तारवाला
- खरगौन रंजीत डंडीर
- बड़वानी अंतर सिंह आर्य
- झाबुआ प्रवीण सुराना
- धार करण सिंह पंवार
- उज्जैन नगर अमित श्रीवास्तव
- उज्जैन ग्रामीण डा. तेज बहादुर सिंह चौहान
- शाजापुर दिनेश शर्मा
- आगर मालवा नरेंद्र पाल सिंह
- देवास सुभाष शर्मा
- रतलाम अभय कोठारी
- मंदसौर मदनलाल राटौर
- नीमच महेंद्र भटनागर
- नगर निगम चुनाव प्रभारी
- मुरैना अनूप सिंह भदौरिया
- ग्वालियर नगर बृजेंद्र सिंह जादौन (लालजी)
- सागर प्रभुदयाल पटेल
- रीवा राजेंद्र ताम्रकार
- सतना अरुण द्विवेदी
- सिंगरौली राजेश तिवारी
- जबलपुर नगर अशोक रोहाणी
- कटनी हरिशंकर गर्ग
- छिंदवाड़ा नानाभाऊ मोहोड़
- भोपाल नगर कृष्ण मोहन सोनी
- इंदौर नगर शंकर लालवानी
- खंडवा दिनेश पालीवाल
- बुरहानपुर दिलीप श्रॉफ
- उज्जैन नगर अमित श्रीवास्तव
- देवास ओम जोशी
- रतलाम मनोहर पोरवाल
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज