scriptelections 2019 : साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरी भाजपा, प्रभात झा ने कहा हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता | BJP defending Pragya Thakur | Patrika News

elections 2019 : साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरी भाजपा, प्रभात झा ने कहा हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता

locationभोपालPublished: Apr 19, 2019 04:17:05 pm

Submitted by:

Amit Mishra

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने 26/11 हमले के दौरान शहीद हुए मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर दिया था बयान…

news

elections 2019 : साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरी भाजपा, प्रभात झा ने कहा हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता

भोपाल @आलोक पंड्या की रिपोर्ट…
26/11 हमले के दौरान शहीद हुए मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के दिए गए बयान को लेकर जहां काग्रेस इसको शहीदों का आपमान बता रहीं है वही भाजपा का कहना है कि साध्वी ने जो भी कहा ,वो सच कहा है, उनके साथ जो हुआ है वही उन्होंने बताया है, इसमे गलत क्या है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने साध्वी के बयान का बचाव करते हुए कहा कि साध्वी ने जो भी कहा ,वो सच कहा है, उनके साथ जो हुआ है वही उन्होंने बताया है, इसमे गलत क्या है। वही भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि प्रज्ञा ने शहीद का अपमान नहीं किया ये उनकी पीड़ा है। भाजपा शहीद का सम्मान करती है।

 

भोपाल का चुनाव राष्ट्र रक्षा का चुनाव है…
भाजपा नेता प्रभात झा का कहना है कि ये चुनाव उन लोगों के काला मुंह करने का चुनाव है जो हिंदुत्व को आतंकवादी कहते हैं। जिन्होंने साध्वी प्रज्ञा के साथ 9 साल तक अन्याय किया है जुल्म किया है ये चुनाव उसके खिलाफ लड़ाई है। आगे प्रभात ने झा का कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। समर्पण का प्रतीक भगवा कभी आतंक का प्रतीक नहीं हो सकता। साध्वी ने जो आप बीती सुनाई है वह कांग्रेस के लिए कलंक है। प्रभात झा का कहना है कि फिलहाल उन्होंने उनका बयान नहीं सुना लेकिन साध्वी ने ये कहा कि यह धर्म युद्ध है और विधर्मियो का नाश होगा।

ये दिया था बयान…
भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने 26/11 हमले के दौरान शहीद हुए मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर कहा कि हेमंत करकरे ने मुझे मालेगांव ब्लास्ट केस में फंसाया था। इस दौरान मैंने उन्हें बताया था कि तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा, वो अपने कर्मों की वजह से मरे हैं। साध्वी ने यह भी कहा कि हेमंत ने मेरे साथ काफी गलत व्यवहार किया था। साथ ही साध्वी का यह भी आरोप है कि मुझे वह तरह-तरह की यातनाएं देते थे। इस केस में वे मुझे गलत तरीके से फंसाए थे।

 

साध्वी ने कहा कि वे मैंने करकरे को बोला था कि तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था। और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ। इतना कहने के बाद साध्वी के पीछे बैठे उनके समर्थक ताली बजाने लगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो