scriptभाजपा के असंतुष्ट नेता कांग्रेस के संपर्क में | bjp dissident leader in touch with congress | Patrika News

भाजपा के असंतुष्ट नेता कांग्रेस के संपर्क में

locationभोपालPublished: Oct 06, 2018 07:47:08 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

भाजपा के असंतुष्ट नेता कांग्रेस के संपर्क में, टिकट कटने पर मिला सकते हैं हाथ – कांग्रेसियों पर भाजपा की नजर

assembly election 2018

bjp congress

भोपाल : प्रदेश में चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो चली है। कांग्रेस की नजर भाजपा के असंतुष्ट नेताओं पर है। दावेदारों की लंबी फेहरिस्त के कारण ये नेता भी कांग्रेस से संपर्क में है। कांग्रेस एेसी कमजोर कडि़यों को तलाश रही है जो टिकट न मिलने पर उनके पाले में आ जाए। पद्मा शुक्ला को शािमल कर कांग्रेस ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।

भाजपा से यदि जीत की संभावना और जनाधार वाला नेता कांग्रेस में शामिल होता है तो उसे पार्टी टिकट देने से भी गुरेज नहीं करेगी। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची इसीलिए टाली जा रही है ताकि भाजपा अपना दांव चल कांग्रेस उम्मीदवार को अपने पाले में न ले जा पाए।

– शुरु हो गया पद्मा शुक्ला का विरोध – कांग्रेस के लिए बाहरी नेता को लाकर टिकट देना इतना आसान नहीं है, कांग्रेस ने हाल ही में कटनी से भाजपा नेता रहीं पद्मा शुक्ला को पार्टी में शामिल किया है, लेकिन उनका विरोध शुरु हो गया है। कटनी से आए नेताओं ने कमलनाथ से मुलाकात कर कहा कि जो मोदी लहर में नहीं जीती वो कांग्रेस का क्या भला करेगी इसलिए उनको टिकट न दिया जाए, इन नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से भी मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया।

– कमजोर कडि़यों को तलाश रही भाजपा – जोड़ तोड़ की इस राजनीति में भाजपा भी पीछे नहीं है, भाजपा को भी दावेदारों की नाराजगी की आशंका नजर आ रही है। भाजपा की नजर भी कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों पर है। जिस तरह भाजपा ने चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,संजय पाठक, राव उदयप्रताप सिंह, भागीरथ प्रसाद को एेन वक्त पर पाला बदलवाया है, इसी तरह इस चुनाव में भी बड़ा धमाका करने की तैयारी की जा रही है।

– सर्वे के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे, भाजपा के ३० विधायक विधायक हमारे संपर्क में हैं। – कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष,कांग्रेस – – कांग्रेस के कई बड़े नेता और पदाधिकारी लगातार हमारे संपर्क में हैं,और चुनाव के ठीक पहले कई बड़ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। – राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो