scriptभाजपा को उसके ही गढ़ में कड़ी चुनौती | BJP faces tough challenge in its own stronghold | Patrika News

भाजपा को उसके ही गढ़ में कड़ी चुनौती

locationभोपालPublished: Apr 24, 2019 07:51:22 pm

Submitted by:

anil chaudhary

– खजुराहो संसदीय क्षेत्र

Loksabha chunav

Loksabha chunav

छतरपुर. कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट पर छतरपुर राजपरिवार की बहू को प्रत्याशी बनाया है। 2015 से खजुराहो नगर पंचायत अध्यक्ष कविता सिंह के ससुर राजा बलवंत सिंह का विवाह पन्ना राज परिवार में हुआ था। कविता के पति विक्रम सिंह नातीराजा राजनगर से तीन बार से विधायक हैं। कविता से रिश्ता रखने वाले दोनों राजपरिवार खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के हैं और यहां उनका प्रभाव भी है। भाजपा ने उनके सामने वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। शर्मा बुंदेलखंड में एबीवीपी के पदाधिकारी रहते हुए छात्र आंदोलन से जुड़े रहे। भाजपा के संगठक शर्मा की संगठन में मजबूत पकड़ व संघ से नजदीके रिश्ते को देखते हुए उन्हें भाजपा के प्रभाव वाली खजुराहो सीट से उतारा गया है।
– कविता सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी
शिक्षा – स्नातक
– ताकत
छतरपुर राजपरिवार की बहू व पन्ना राजपरिवार की भानेज बहू।
2015 से खजुराहो नगर पंचायत अध्यक्ष। मिलनसार स्वभाव।
पति विक्रम सिंह नातीराजा वर्ष 2003 से लगातार विधायक
– कमजोरी
कांग्रेस का कमजोर संगठन।
बूथ मैनेजमेंट की परेशानी।
क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं।

– वीडी शर्मा, भाजपा प्रत्याशी
शिक्षा- स्नातकोत्तर
– ताकत
मजबूत संगठन क्षमता व मिलनसार स्वभाव।
एबीवीपी के पदाधिकारी रहने से युवाओं की टीम भी साथ।
भाजपा का गढ़ होने का फायदा।
– कमजोरी
बाहरी प्रत्याशी होने के कारण मतदाताओं के बीच पहचान का संकट।
दो बार से भाजपा के सांसदों का खराब रिपोर्ट कार्ड।
बाहरी होने के कारण पार्टी में ही विरोध।

– वर्ष 2019
कुल वोटर- 1831864
पुरुष वोटर- 965150
महिला वोटर- 866658
कुल मतदान केन्द्र- 2279
– वर्ष 2014
कुल वोटर – 1702794
कुुल पड़े मत – 874477 मतदान, 51.36 प्रतिशत
नागेन्द्र सिंह, भाजपा 474966, 54.31 प्रतिशत
राजा पटैरिया, कांग्रेस 227476, 26.01 प्रतिशत


यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। पेयजल संकट है। रोजगार नहीं होने से लोग पलायन कर रहे हैं। समस्याओं का समाधान होगा। पलायन रोकने के लिए उद्योग लगवाए जाएंगे। कांग्रेस सरकार बनी तो गांव में ही 100 के बजाए 150 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
– कविता सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी
बुंदेलखंड का विकास कराना प्राथमिकता में है। खजुराहो के युवाओं को रोजगार, पन्ना में डायमंड बिजनेस से रोजगार दिलाने पर काम किया जाएगा। क्षेत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज उपलब्ध कराने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा।
– वीडी शर्मा, भाजपा प्रत्याशी

ट्रेंडिंग वीडियो