scriptभाजपा ने झौंकी पूरी ताकत, अब 3087 बूथों पर जनसंघ-मेगा शो, पुराने दिग्गजों का सम्मान करेंगे नए दिग्गज | BJP flaunts full force, now Jan Sangh-mega show at 3087 booths, new ve | Patrika News

भाजपा ने झौंकी पूरी ताकत, अब 3087 बूथों पर जनसंघ-मेगा शो, पुराने दिग्गजों का सम्मान करेंगे नए दिग्गज

locationभोपालPublished: Oct 15, 2021 08:34:36 pm

—————————– मिशन इलेक्शन : उपचुनाव के मतदान के ठीक पहले 21 अक्टूबर को जनसंघ स्थापना दिवस पर बड़ा मेगा शो, जनसंघ को याद करने के बहाने पुराने नेताओं का करेंगे सम्मान—————————-

congress_bjp.jpeg

भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव पर भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी है। विजयादशमी पर विजय-संकल्प के बाद भाजपा ने मतगणना के ठीक पहले आगामी 21 अक्टूबर को और व्यापक मेगा शो की तैयारी की है। इस बार जनसंघ की स्थापना दिवस के बहाने दिग्गजों को जुटाया जाएगा। भाजपा जनसंघ स्थापना की पुरानी यादों को झकझौरेगी। इसकी पूरी रणनीति शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बनी। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने देर शाम इस रणनीति का खुलासा किया। भूपेंद्र ने मीडिया को बताया कि प्रदेश भाजपा ने अब 16 से 21 अक्टूबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इसका बकायदा एक कैलेंडर बनाकर भी जारी किया गया। आगे भाजपा इसी कैलेंडर के हिसाब से अगले छह दिन के कार्यक्रम करेगी। भूपेंद्र ने बताया कि पार्टी ने अब चुनाव के दूसरे चरण के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इसके तहत 16 से 21 अक्टूबर तक हर दिन कार्यक्रम होंगे। 20 अक्टूबर को भाजपा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इसके बाद 21 अक्टूबर को जनसंघ के स्थापना दिवस के कार्यक्रम भी हर बूथ पर आयोजित होंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जाएगा। हर बूथ पर यह कार्यक्रम होगा। वहीं 16 से 21 अक्टूबर तक महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। हर दिन इसके कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा चारों सीटों पर एक मतदान बीस जवान की टीम बनाई जा रही है। भाजपा का युवा मोर्चा इसे गठित करेगा। यह काम 21 अक्टूबर तक पूरा होगा। इसके अलावा चुनावी क्षेत्र में हर नगर व ग्राम पर सम्मेलन और संगोष्ठी के कार्यक्रम होंगे।
————————
अब शिवराज-वीडी पहुंचेंगे बूथों पर पहुंचेंगे-
चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब चुनाव के दूसरे चरण के कार्यक्रम के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बूथों तक दौरे करेंगे। इसके तहत 20 से 25 अक्टूबर तक राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बूथ सम्मेलन होंगे। इसके बाद पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा।
————————-
उपलब्धि बनाम विफलता थीम पर नया कैम्पेन-
प्रदेश भाजपा ने उपलब्धता बनाम विफलता को थीम बनाकर चुनाव प्रचार करना तय किया है। भूपेंद्र ने बताया कि चुनाव के लिए फोल्डर तैयार किए गए हैं, जिनमें भाजपा की उपलब्धि और कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर प्रचार होगा। जनता को कांग्रेस के पंद्रह महीने की विफलताएं और भाजपा की सत्रह सालों की सफलताओं को बताया जाएगा। इसे हर बूथ और पन्ना सम्मेलन में भी बताएंगे। साथ ही डोर टू डोर कैम्पेन में भी इसे अपनाया जाएगा।
————————-
कमलनाथ तक सिमटी कांग्रेस-
मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस अब कमलनाथ तक सिमट कर रह गई है। अरुण यादव, अजय सिंह और दिग्विजय सिंह को कमलनाथ ने साइडलाइन कर दिया है। खाद संकट पर भूपेंद्र ने कहा कि खाद विदेशों से बुलाई जाती है, लेकिन कोरोना के चलते विदेशों में खाद के कारखाने बंद हुए हैं। इस कारण पूर्व में उपलब्धता में कमी आई थी, लेकिन अब प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है।
————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो