भोपाल

हनीट्रैप में शामिल हैं भाजपा नेता : दिग्विजय

हनीट्रैप में शामिल हैं भाजपा नेता : दिग्विजय
– सफाई देते हुए कहा वादों को पूरा कर रहे हैं कमलनाथ
 

भोपालOct 13, 2019 / 08:33 am

Arun Tiwari

,,

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता हनीट्रैप स्कैंडल और भ्रष्टाचार में शामिल हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए गौरक्षा के मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ दिए बयान पर सफाई दी। दिग्विजय ने कहा कि यह सब भाजपा का प्रोफेगंडा है।

भाजपा ये प्रचार करती है कि कांग्रेस में अंदरुनी कलह है। दिग्विजय ने कहा कि जनता की सेवा करने के लिए हम सब साथ में हैं। जनता ने हमें जनादेश दिया है। कमलनाथ बेहतर सरकार चला रहे हैं और वे उन सभी वादों को सफलता के साथ पूरा कर रहे हैं जो कांग्रेस ने अपने मेनीफेस्टो में किए थे। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वे कमलनाथ और सिंधिया के साथ हाथों में हाथ लेकर खड़े हुए हैं।

नमामि देवी नर्मदे यात्रा में हुए भ्रष्टाचार की भी जांच हो :

दिग्विजय सिंह ने नर्मदा पौधारोपण मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जांच के आदेश पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि मॉं नर्मदा के किनारे 6 करोड़ पौधारोपण की जॉंच के आदेश का मैं स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल वन विभाग ने नहीं किया था अन्य विभागों ने भी किया।

दिग्विजय ने कहा कि ‘नमामि देवी नर्मदेÓ यात्रा में जो अन्य विभागों ने भ्रष्टाचार किया है उसकी भी पूरी जॉंच होना चाहिये। उन्होंने बताया कि हमें नर्मदा परिक्रमा के समय मुश्किल से 50000 जीवित पौधे भी नहीं मिले। दिग्विजय ने कहा कि मां नर्मदा के नाम पर सरकार ने भारी भ्रष्टाचार किया है। नर्मदा के साथ छल करने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए। सरकार इस पूरी यात्रा के खर्च की जांच कराएगी तो तत्कालीन सरकार के दावों की पोल खुल जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.