script

देश के दिल से दिल्ली तक BJP की आंधी, MP में पिछड़े कांग्रेस के दिग्गज

locationभोपालPublished: May 23, 2019 12:45:40 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

देश के दिल से दिल्ली तक BJP की आंधी, MP में पिछड़े कांग्रेस के दिग्गज

bjp
भोपाल। मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। अब तक मिले रूझानों में भाजपा यहां 29 सीटों में से 28 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। सिर्फ छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदी से बहुत आगे हैं।
2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मध्य प्रदेश का चुनाव इसलिए भी दिलचस्प बना हुआ है क्योंकि यहां कांग्रेस ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाई है, लेकिन मिल रहे रूझानों से साफ है कि भाजपा यहां एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।
देश के हॉट सीटों में एक भोपाल लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने प्रतिद्वंदी दिग्विजय सिंह पर लगभग 70 हजार वोटों से बढ़त बनाईं हुईं हैं। वहीं, गुना संसदीय क्षेत्र की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया अब तक मिले रूझानों में पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी केपी यादव लगभग 50 हजार से अधिक मतों से आगे हैं।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के ‘घर’ छिंदवाड़ा की बात कि जाए तो यहां से कांग्रेस प्रत्याशी और कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ अब तक मिले रूझानों में आगे हैं। नकुल नाथ अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी नत्थन शाह से लगभग 35 हजार मतों से आगे हैं।
अगर पूरे देश के संदर्भ में बात की जात तो एनडीए 344 सीटों पर आगे है जबकि यूपीए 90 और अन्य 108 सीटों पर आगे है। बता दें कि अब तक जो रूझान मिले हैं उससे साफ है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी कर रही है। रूझानों के मुताबिक भाजपा को अकले पूर्ण बहुमत मिल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो