scriptपंचतत्व में विलीन हुए कैलाश सारंग, बेटे विवेक और विश्वास सारंग ने दी मुखाग्नि, सीएम शिवराज समेत हजारों लोग हुए शामिल | bjp leader Kailash Sarang merged in Panchatatva | Patrika News

पंचतत्व में विलीन हुए कैलाश सारंग, बेटे विवेक और विश्वास सारंग ने दी मुखाग्नि, सीएम शिवराज समेत हजारों लोग हुए शामिल

locationभोपालPublished: Nov 15, 2020 06:18:00 pm

Submitted by:

Faiz

कैलाश सारंग का अंतिम संस्कार रविवार को करीब 4.30 मिनट पर सुभाषनगर विश्राम घाट में किया गया।

news

पंचतत्व में विलीन हुए कैलाश सारंग, बेटे विवेक और विश्वास सारंग ने दी मुखाग्नि, सीएम शिवराज समेत हजारों लोग हुए शामिल

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम किरदार निभाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग रविवार की दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बड़े बेटे विवेक और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें मुखाग्नि दी। कैलाश सारंग का अंतिम संस्कार रविवार को करीब 4.30 मिनट पर सुभाषनगर विश्राम घाट में किया गया। अंतिम संस्कार के बाद शांति सभा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के कई बड़े छोटे नेताओं समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

news

कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 9 बजे विशेष विमान से मुंबई से भोपाल लाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। एयरपोर्ट से पार्थिव देह को 74- बंगले स्थित उनके निवास पर लाया गया, जहां पर शिवराज सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। सभी ने यहां श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- चित्रकूट में ऐतिहासिक दीपदान मेला, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,ये रहा मुख्य आकर्षण का केन्द्र

 

87 साल की उम्र में निधन, भाजपा कार्यालय में लोगों ने किये अंतिम दर्शन

news

शनिवार को मुंबई के अस्पताल में 87 साल के कैलाश सारंग का निधन हो गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने संवेदना जताते हुए लिखा- कैलाश सारंग को मध्य प्रदेश की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।

ट्रेंडिंग वीडियो