scriptमैदान छोड़ रहे हैं मोदी के महारथी, ये दिग्गज नेता अब नहीं लड़ेंगे चुनाव | BJP leaders not election fight in 2019 | Patrika News

मैदान छोड़ रहे हैं मोदी के महारथी, ये दिग्गज नेता अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

locationभोपालPublished: Dec 08, 2018 02:11:12 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मैदान छोड़ रहे हैं मोदी के महारथी, ये दिग्गज नेता अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

election fight in 2019

election fight in 2019

भोपाल. वर्ष 2014 में मोदी लहर थी। भाजपा मध्यप्रदेश में भी 29 में से 27 सीटें जीती थी, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में तस्वीर बहुत बदल गई है। मध्यप्रदेश में पांच सांसद ऐसे हैं, जो अगले लोकसभा चुनाव में नजर नहीं आएंगे।

यह तय भी हो गया है। भले ही इसके पीछे स्वास्थ्य, उम्र या कोई और तर्क दिया जाए, लेेकिन आकलन यह भी है कि सुषमा स्वराज को छोडकऱ बाकी सभी चेहरे वे हंै, जो वक्त रहते खुद को सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर चुके हैं।

ये नहीं लड़ेंगे चुनाव

सुषमा स्वराज: केंद्रीय विदेश मंत्री स्वराज 2009 और 2014 में विदिशा सीट से सांसद रही हैं। वे स्वास्थ्य कारणों से अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी।

लक्ष्मीनारायण यादव : सागर सांसद यादव के पुत्र सुधीर यादव वर्तमान में सुरखी से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं। लक्ष्मीनारायण यादव का अगला चुनाव नहीं लडऩा तय माना जा रहा है।

नागेंद्र सिंह: खजुराहो सांसद नागेंद्र ङ्क्षसह नागौद से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। विधायक बनेंगे तो तय है कि अगला लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मनोहर ऊंटवाल : मनोहर ऊंटवाल लोकसभा की जगह विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते थे। संघ और सीएम की करीबी के चलते उन्हें आगर से टिकट मिला है। वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे।

election fight in 2019

अनूप मिश्रा : मुरैना संसदीय सीट से सांसद अनूप मिश्रा इस बार भितरवार से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी इच्छा भी लोकसभा चुनाव लडऩे की नहीं थीं।

बदल सकते हैं सीट

नरेंद्र सिंह तोमर: तोमर 2009 में मुरैना और 2014 में ग्वालियर से सांसद बने। इस बार उनकी सीट बदलने की संभावना है। वे भोपाल से चुनाव लड़ सकते हैं।

उमा भारती : केंद्रीय मंत्री उमा भारती मध्यप्रदेश से विधायक व सांसद के साथ सीएम रही हैं। वे 2014 में झांसी से चुनाव जीती थीं। उन्होंने 2019 में चुनाव न लडऩे का ऐलान किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो