scriptभाजपा के संगठनात्मक चुनाव की कवायद शुरू, सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी घोषित | bjp MADHYA PRADESH made strategy for organizational elections | Patrika News

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की कवायद शुरू, सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी घोषित

locationभोपालPublished: Sep 04, 2019 06:24:19 pm

Submitted by:

Manish Gite

BHOPAL NEWS-भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठनात्मक चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिले कि जिला निर्वाचन अधिकारियों की लिस्ट जारी की है।

BJP

बीजेपी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठनात्मक चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिले कि जिला निर्वाचन अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इन पदाधिकारियों की देखरेख में जिलों में चुनाव कराए जाएंगे।
प्रदेश संगठन ने भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर को खंडवा, महापौर आलोक संजर को बुरहानपुर और भोपाल की नरेला सीट से विधायक विश्वास सारंग को सतना जिले का निर्वाचन अधिकारी बनाया है। इनके अलावा भगवानदास सबनानी को बड़वानी, विधायक रामेश्वर शर्मा को उज्जैन और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह को अलीराजपुर का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय ने बुधवार को मध्यप्रदेश के सभी जिलों के भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा कर दी है। यहां देखें सूची…।
क्रं. जिला जिला निर्वाचन अधिकारी
1 मुरैना बाबूसिंह रघुवंशी
2 भिण्ड अनिल जैन
3 दतिया रायसिंह सेंधव
4 ग्वालियर नगर कैलाश सोनी
5 ग्वालियर ग्रा. विजेन्द्र सिंह सिसोदिया
6 श्योपुर चेतन्य कष्यप
7 शिवपुरी जसवंत सिंह हाड़ा
8 गुना राधेष्याम यादव
9 अशोकनगर बंशीलाल गुर्जर
10 सागर अरविन्द भदौरिया
11 टीकमगढ विवेक शेजवलकर
12 छतरपुर लालसिंह आर्य
13 दमोह वेदप्रकाश शर्मा
14 पन्ना राजेश सोलंकी
15 रीवा प्रभात साहू
16 सतना विश्वास सारंग
17 सीधी गजेन्द्र पटेल
18 सिंगरौली लोकेन्द्र पाराषर
19 शहडोल उमेश शुक्ला
20 अनुपपूर वीरेन्द्र कावड़िया
21 उमरिया दीपक जोशी
22 जबलपुर नगर मोहन यादव
23 जबलपुर ग्रा. बृजेन्द्र प्रताप सिंह
24 कटनी जयसिंह कुशवाह
25 डिण्डोरी महेन्द्र यादव
26 मण्डला कमल पटेल
27 बालाघाट अभय चौधरी
28 सिवनी गणेश सिंह
29 नरसिंहपुर अजयप्रताप सिंह
30 छिन्दवाडा व्ही.डी. शर्मा
31 होशंगाबाद गौरीशंकर बिसेन
32 हरदा संध्या राय
33 बैतूल आशीष दुबे
34 भोपाल नगर राजेन्द्र शुक्ला
35 भोपाल ग्रामीण ओम सोनी
36 रायसेन मधु वर्मा
37 विदिशा दिलीप पटोंदिया
38 सीहोर कविता पाटीदार
39 राजगढ जितू जिराती
40 इन्दौर नगर भूपेन्द्र सिंह
41 इन्दौर ग्रामीण मनोहर उंटवाल
42 खण्डवा आलोक संजर
43 बुरहानपुर आलोक शर्मा
44 खरगौन पंकज जोशी
45 बडवानी भगबानदास सबनानी
46 अलीराजपुर धु्रवनारायण सिंह
47 झाबुआ इंदरसिंह परमार
48 धार रामपाल सिंह
49 उज्जैन नगर रामेश्वर शर्मा
50 उज्जैन ग्रामीण सुजीत जैन
51 शाजापुर माधव सिंह दांगी
52 आगर दुर्गालाल विजय
53 देवास सुधीर अग्रवाल
54 रतलाम विनोद गोटिया
55 मंदसौर अर्चना चिटनीस
56 नीमच संजीव कांकर

भाजपा संगठन चुनाव एक नजर में
-भाजपा में अब 35 साल से अधिक आयु के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे।
-वे ही कार्यकर्ता शामिल हो पाएंगे जो पार्टी की रीति-नीति से वाकिफ हों। ऐसे व्यक्ति नहीं चलेंगे, जो न पार्टी का काम करते हैं और न ही बैठकों में आते हैं।
-खुद दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके या फिर मंत्री व महामंत्री बन गए लोग शामिल नहीं हो पाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो