scriptविधानसभा चुनाव : चुनावी रणनीति बनाने में आज से फिर भाजपा होगी सक्रिय | bjp marathon meeting today for election | Patrika News
भोपाल

विधानसभा चुनाव : चुनावी रणनीति बनाने में आज से फिर भाजपा होगी सक्रिय

विधानसभा चुनाव : चुनाव के आखिरी 40 दिनों की रणनीति बनाने में आज से फिर भाजपा होगी सक्रिय

भोपालOct 20, 2018 / 09:05 am

Alok pandya

 

भोपाल। चुनाव के आखिरी 40 दिनों की रणनीति बनाने के लिए शनिवार से प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन की समितियों की अहम बैठकों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी शनिवार को भोपाल पहुंच रहे हैं।

वहीं चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दिल्ली से वापिस लौट रहे हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अलग-अलग बैठकें लेंगे। उधर टिकट के फाइनल पैनल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह के साथ पार्टी के बड़े नेता सीएम हाउस में अलग से बैठेंगे।

शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी शामिल होंगे। यह बैठक छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर हो रही है, लेकिन मुख्यमंत्री से पार्टी आलाकमान मध्यप्रदेश के संदर्भ में भी चर्चा कर सकते हैं।

 

संघ पदाधिकारियों के साथ सुहास ने की मंत्रणा-

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते और संघ के राष्ट्रीय सहप्रचार प्रमुख अरूण जैन के साथ शनिवार को दिन में मंत्रणा की। सूत्रों के मुताबिक संघ की आेर से अरूण जैन ने सुहास भगत के साथ मिल कर हर सीट पर उम्मदवारों का पैनल तैयार रहे हैं। शनिवार को उसी पर मशक्कत की गई।

 

प्रदेश कार्यालय से अलग होगा भाजपा का मीडिया सेंटर-

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी शनिवार को भोपाल पहुंच कर पार्टी की मीडिया टीम के साथ रणनीति बनाएंगे। भाजपा चुनाव तक अपने मीडिया सेंटर को प्रदेश कार्यालय से हटा रही है।

शनिवार को भी इसके लिए एमपी नगर और होशंगाबाद रोड़ पर कुछ लोकेशन देखी गई। जल्द ही किसी एक स्थान पर मीडिया सेंटर शिफ्ट हो सकता है। संबित पात्रा के साथ दिल्ली की टीम और प्रदेश की मीडिया टीम यहीं से अपना पूरा काम करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो