scriptदिल्ली की इन 11 सीटों के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, जीत के लिए ये है सियासी रणनीति | BJP: master stroke for 11 seats in Delhi assembly election | Patrika News

दिल्ली की इन 11 सीटों के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, जीत के लिए ये है सियासी रणनीति

locationभोपालPublished: Jan 25, 2020 10:37:00 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

11 सीटों पर मध्यप्रदेश की टीम ने संभाला मोर्चा।

दिल्ली की इन 11 सीटों के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, जीत के लिए ये है सियासी रणनीति

दिल्ली की इन 11 सीटों के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, जीत के लिए ये है सियासी रणनीति

भोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नए रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा ने संगठन की दृष्टि से सबसे मजबूत माने-जाने वाले अपने राज्य मध्यप्रदेश के नेताओं की ड्यूटी दिल्ली चुनाव में लगाई है। पार्टी ने मध्यप्रदेश की टीम को 11 सीटों पर सियासी रणनीति बनाने और चुनाव प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है। साथ ही 50 अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी जुटे हैं।

इन नेताओं की ड्यूटी उन सीटों पर लगाई गई है। जहां मध्यप्रदेश या उसेस सटे राज्यों के मतदाता ज्यादा हैं। भाजपा मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री सुहास भगत ने दिल्ली में ही डेरा डाल रखा है। वे मध्यप्रदेश की पूरी टीम का समन्वय कर रहे हैं। उन्हें चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की सभी सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी सुहास भगत के साथ रहेंगे।
जातीय संतुलन साधने की तैयारी
पार्टी ने मध्यप्रदेश से भेजे जाने वाले नेताओं में जातीय संतुलन साधने की भी कोशिश की है। इस टीम में ब्राह्मण और बनिया नेता ज्यादा हैं। इसके साथ ऐसे भी नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है जिनका दिल्ली में अच्छा प्रभाव है। मध्यप्रदेश भाजपा के 35 विस्तारक पिछले 15 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

9 दिग्गज करेंगे प्रचार
मध्यप्रदेश भाजपा के 9 बड़े नेता दिल्ली चुनाव में प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही नरेन्द्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत और प्रहलाद सिंह पटेल केन्द्रीय मंत्री के नाते दिल्ली में प्रचार करेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती और प्रभात झा के साथ मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया भी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
किन-किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
सुभाष भगत ने बताया कि कमजोर बूथों पर स्थानीय नेताओं के साथ घर-घर संपर्क किया जा रहा है।

नेता का नामविधानसभा सीट की जिम्मेदारी
वीडी शर्माग्रेटर कैलाश
रामेश्वर शर्माबाबरपुर
अरविंद भदौरियामालवीय नगर
उमाशंकर गुप्ताचांदनी चौक
अजय प्रतापआदर्श नगर
आलोक शर्मारोहिणी
सुधीर गुप्ताकरोलबाग
गौरीशंकर बिसेनराजौरी गार्डन
ओमप्रकाश सकलेचातिलक नगर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो