scriptभाजपा सदस्यता अभियान : हार मिली बूथों पर भाजपा की नजर, इन पर कर रही फोकस | BJP membership campaign : Focus on lawyer, doctor and hostelers | Patrika News

भाजपा सदस्यता अभियान : हार मिली बूथों पर भाजपा की नजर, इन पर कर रही फोकस

locationभोपालPublished: Jun 22, 2019 03:30:21 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

BJP membership campaign : छह अगस्त को शुरू होने जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान, हार मिली बूथों पर भाजपा की नजर

bjp

भाजपा सदस्यता अभियान : हार मिली बूथों पर भाजपा की नजर, इन पर कर रही फोकस

भोपाल . मध्यप्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान में नए सदस्यों के लिए भाजपा की नजर वकील और डॉक्टरों से लेकर हॉस्टलर्स पर है। छह अगस्त को शुरू होने जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान में भाजपा हर उस वर्ग पर टारगेट करेगी, जहां से भाजपा के नए सदस्य बन सकते हैं।

भाजपा ने अपने सभी जिला सदस्यता प्रभारियों से कहा है कि वो समाज के बौद्धिक वर्ग से विशेष रूप से संपर्क करें। इसमें कलाकार, साहित्यकार, पत्रकार, रिटायर्ड कर्मचारी, प्रोफेशनल्स शामिल हैं। वहीं, पार्टी कोंचिग संस्थानों, कॉलेजों और एससी-एसटी हॉस्टल्स के बाहर भाजपा कैंप लगाकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी मेंं हैं।

ये होंगे बैठक में शामिल

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर 23 जून को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह , प्रदेश सदस्यता प्रभारी अरविंद भदौरिया के साथ ही प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्रियों और सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, सह प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

इस बार नहीं है प्रदेश में सरकार

2016 में मिसकॉल से एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने वाली भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि इस बार उसकी सरकार नहीं है। 2016 में प्रदेश में सरकार होने का प्रभाव संगठन पर था और इसके चलते सदस्यों में रेकॉर्ड बढ़ोतरी हुई थी। भाजपा सदस्यता अभियान में सरकार कोई अड़ंगा खड़ा न करे पार्टी इस बारे में भी विचार कर रही है।

हारे बूथ पर जोर

भाजपा को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर हार मिली है, उन पर भाजपा सदस्यता अभियान में विशेष जोर रहेगा। ऐसे बूथों की जिम्मेदारी संगठन मंत्रियों और बड़े नेताओं को दी जाएगी। पार्टी हर बूथ पर 25 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य ले कर चल रही है।

मध्यप्रदेश अपने लक्ष्य से बहुत ज्यादा नए सदस्य बनाएगा। हम हर वर्ग और प्रदेश के हर बूथ तक पहुंचेंगे। 23 मई को बैठक में सदस्यता अभियान का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा।
– अरविंद भदौरिया, प्रदेश प्रभारी, भाजपा सदस्यता अभियान

ट्रेंडिंग वीडियो