भोपालPublished: Feb 11, 2023 02:36:09 pm
Manish Gite
controversial statement- मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान...। पूर्व सीएम कमलनाथ की तुलना बालीवुड के खलनायक से की, शिवराज को बताया नायक...।
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) का विवादित बयान सामने आया है। कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तुलना बॉलीवुड के विलेन गुलशन ग्रोवर (gulshan grover) से की है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath) को फिल्मों में विलेन गुलशन ग्रोवर के रोल दिए जाने चाहिए।