scriptभाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया सीएए का विरोध | BJP MLA Narayan Tripathi opposes CAA | Patrika News

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया सीएए का विरोध

locationभोपालPublished: Jan 28, 2020 09:07:56 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

 
कांग्रेस ने किया स्वागत
भाजपा बोली बयान पर करेंगे विचार

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया सीएए का विरोध

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया सीएए का विरोध,भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया सीएए का विरोध,भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया सीएए का विरोध

भोपाल : भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएए का विरोध कर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गर्म कर दी है। नारायण त्रिपाठी ने भोपाल में मीडिया से चर्चा में कहा कि धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए। ये स्पष्ट होना चाहिए कि आप संविधान के साथ हैं या विरोध में हैं। यदि संविधान के साथ नहीं चलना तो उसको फाड़ कर फेंक देना चाहिए। त्रिपाठी ने कहा कि मैं गांव से आता हूं और गांव में आज भी आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं तो बाकी कागज लोग कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में भी गृह क्लेश की स्थिति है, आज गांव में लोग एक दूसरे की तरफ देख भी नही रहे। हमारे यहां तो वसुधैव कुटुम्बकम की बात होती है, और उसी देश में धर्म के नाम पर बंटवारा किया जा रहा है, ये सरासर गलत है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी लाइन की बात नहीं ये उनके दिल की आवाज है जो मैंने बयान की है।
कांग्रेस ने नारायण त्रिपाठी के बयान का स्वागत किया है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि त्रिपाठी ने अपने मन की बात सुनकर ये बयान दिया है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और अब तो आम आदमी भी विरोध पर उतर आया है। शर्मा ने कहा कि अभी तो त्रिपाठी ने इसका विरोध किया है आगे कई और भाजपा विधायक इसका विरोध करेंगे। ये काूनन देश की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ है इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

त्रिपाठी के बयान से नाराज भाजपा :
विधायक नारायण त्रिपाठी के सीएए के विरोध में दिए बयान पर भाजपा संगठन नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद संविधान का अंग बन चुका है। नारायण त्रिपाठी ने इस बारे में जो कुछ भी कहा है उसका कोई अर्थ नहीं है। पार्टी त्रिपाठी के इस वक्तव्य पर जरुर विचार करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो