script3 तलाक कानून के दो साल : भाजपा विधायक बोले- आज के दिन मिली मुस्लिम महिलाओं को आजादी | BJP MLA rameshwar sharma said muslim women got freedom on 3 talaq law | Patrika News

3 तलाक कानून के दो साल : भाजपा विधायक बोले- आज के दिन मिली मुस्लिम महिलाओं को आजादी

locationभोपालPublished: Aug 01, 2021 09:31:10 pm

Submitted by:

Faiz

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने तीन तलाक कानून के लागू होने वाले दिन को मुस्लिम महिलाओं के लिये आजादी का दिन बताया।

News

3 तलाक कानून के दो साल : भाजपा विधायक बोले- आज के दिन मिली मुस्लिम महिलाओं को आजादी

भोपाल/ देशभर में तीन तलाक कानून को लागू हुए आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने तीन तलाक कानून के लागू होने वाले दिन को मुस्लिम महिलाओं के लिये आजादी का दिन बताया। उन्होंने कहा कि, पिछले 75 वर्षों के बाद हमारी सरकार ने कथाकथित मुल्ला-मौलवियों का एक तरफ़ा अवैधानिक खुद के बनाए हुए कानून को चुनोती दी है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8336bc

‘अब विदेशों में बेठा कोई आदमी फोन पर तीन तलाक नहीं दे सकेगा’- रामेश्वर शर्मा

विधायक शर्मा ने आगे कहा कि, लड़की की शादी के बाद लंदन, अरब और दुबई में बैठा आदमी अपनी बेगम को फोन पर तीन तलाक दे, ये अमानवीय कृत्य है। आज के दिन मुस्लिम महिलाओं को आज़ादी मिली है। जब बोलने की दूसरों को गाली देने की घर उजाड़ने की आज़ादी है, तो उन बेटियों को हक़ अधिकार की आज़ादी भी होना चाहिए।

 

पढ़ें ये खास खबर- महंगाई पर पंडित नेहरू को जिम्मेदार बताकर घिरे शिवराज के मंत्री, जानिये क्यों कांग्रेस ने कहा- ‘छोटा मूंह बड़ी बात’


राजीव गांधी के बारे में कही ये बात कहा- ‘तीन तलाक देने वाले लोग अब जेल जाएंगे’

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि, मुस्लिम बेगम ने अपने शौहर के खिलाफ तीन तलाक पर केस लगाया था, तो राजीव गांधी ने पाप किया था। सुप्रीम कोर्ट के न्याय को बदला था, रात को संसद खुलवाकर कानून बनवाया था। उन्होंने आगे कहा कि, ‘लेकिन अब तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के दो साल पूरे होने पर मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। विधायक शर्मा ने देश की मुस्लिम महिलाओं को इस विशेष दिन की बधाई दी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8336bc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो