scriptभाजपा विधायक का दिग्विजय सिंह पर तंज, कहा- ‘मौलानाओं से आपके अच्छे संबंध, समझाएं उन्हें’ | bjp mla rameshwar sharma writes letter to digvijay singh | Patrika News

भाजपा विधायक का दिग्विजय सिंह पर तंज, कहा- ‘मौलानाओं से आपके अच्छे संबंध, समझाएं उन्हें’

locationभोपालPublished: Apr 02, 2020 08:13:50 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजिय सिंह को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें जमातियों और मौलाना को समझाने के लिए आगे आना चाहिए।

digvijay.png
भोपाल. तबलीगी जमातियों को लेकर भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने दिग्विजिय सिंह को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें जमातियों और मौलाना को समझाने के लिए आगे आना चाहिए।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पत्र में लिखा कि कोरोना वायरस से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत के नागरिक लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने में जुटे हैं लेकिन मलेशिया से आए जमातियों ने भारत की इस मुहिम को अंगूठा दिखाने का काम किया। दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में जमात के मौलाना ने जमातियों को इस कोरोना वायरस को चुनौती देते हुए इसे साजिश करार दिया है।
https://twitter.com/digvijaya_28?ref_src=twsrc%5Etfw
कोरोना वायरस लेकर दिल्ली से निकले ये जमाती आज हिंदुस्तान के कोने-कोने में पहुंच चुके हैं। कोरोना के वायरस को तो रोका जा सकता है परंतु मौलाना के विचार की वजह से इंदौर सहित भारत के अन्य हिस्सों में विशेष समुदाय द्वारा डॉक्टर और पुलिस टीम पर हुए हमले मौलाना के विचार जमीन पर उतरने जैसे प्रतीत हो रहे हैं। आगे उन्होंने लिखा है कि आप ( दिग्विजय सिंह ) वर्षों से इस विशेष समुदाय के बहुत ही निकट रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो