भोपाल

कई भाजपा विधायक हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल! जानिये क्या है मामला

कांग्रेस के मंत्री का दावा, मुख्यमंत्री कमलनाथ @Kamalnath को बताया मैनेजमेंट गुरु…

भोपालJan 19, 2019 / 01:38 pm

दीपेश तिवारी

कई भाजपा विधायक हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल! जानिये क्या है मामला

भोपाल। मध्यप्रदेश में जब से नई सरकार बनी है तब से भाजपा की ओर से लगातार सरकार के कभी भी गिर जाने की बात कहीं जा रहीं है। एक ओर जहां उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय जल्द ही सत्ता में वापसी की बात कह चुके हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह @ShivrajSingh भी इसे लगड़ी सरकार बताते हुए, कह चुके हैं कि यह ज्यादा लंबा नहीं चल सकेगी।

भाजपा @BJPIndia की ओर से आ रहे तमाम दावों के बीच शुक्रवार को कांग्रेस @INC सरकार के मंत्री की ओर से एक ऐसी बात कहीं गई, जिसके बाद से कमलनाथ सरकार की बजाय खुद भाजपा सकते में आ गई है।

दरअसल मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में नई व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि कई भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए BJP MLAs Ready to join Congress पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के गुरुवार को दिए उस बयान के बाद मंत्री यादव का बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार इस साल आम चुनावों के बाद अपने आप ही गिर BJP MLAs Ready to join Congress जाएगी।

मंत्री हर्ष यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा प्रदेश में सत्ता में लौटने के दिवा स्वप्न देखने छोड़ दे। मुख्यमंत्री कमलनाथ मैनेजमेंट गुरु हैं। प्रदेश में दस साल तक कांग्रेस की सरकार ही रहने वाली है।

वहीं इससे पहले कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दावा किया था कि कांग्रेस सरकार उनकी पार्टी की दया पर चल रही है और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की एक छींक पार्टी को वापस सत्ता पर काबिज करवा सकती है।

राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जबकि बहुमत के लिए 116 का संख्या बल चाहिए। कांग्रेस के 114 विधायक हैं और वह सपा के दो, बसपा के एक व चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चला रही है। भाजपा के 109 विधायक हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.