scriptसात में से छह सीटों पर भाजपा के विधायक, फिर भी उमड़े दावेदार | BJP MLAs, six candidates out of seven | Patrika News
भोपाल

सात में से छह सीटों पर भाजपा के विधायक, फिर भी उमड़े दावेदार

टिकटों के लिए खींचतान: कांग्रेस में भोपाल की सीटों के लिए रस्साकसी

भोपालOct 12, 2018 / 01:44 am

Ram kailash napit

patrika

The lively walk in the BJP office

भोपाल.राजधानी की सात सीटों पर सभी की निगाह है, यहां गोविन्दपुरा को लेकर संशय बरकरार है, वहीं अन्य सीटों पर वर्तमान विधायकों का दावा मजबूत नजर आ रहा है। फिर भी इन सीटों पर दावेदारों की भीड़ आश्चर्यचकित कर रही है। इधर कांग्रेस में भी इन सीटों पर खासी दावेदारी देखने को मिल रही है। कुछ नाम सामने हैं पर अभी संख्या और बढ़ सकती है…
भोपाल की हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों ने मौजूदगी दर्शाना शुरू कर दिया है। राजधानी की सातों सीटों पर दावेदारों को लेकर दोनों ही पार्टियों के सामने चुनौतियां हैं। भाजपा में एक ही सीट पर पांच से आठ लोग तक दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस के सामने बड़ी समस्या है कि हर सीट पर महज तीन-चार चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें चुनाव में खड़ा किया जा सकता है।

भोपाल की सीटों के लिए भाजपा के तीन दर्जन से अधिक उम्मीदवार वरिष्ठ नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं कांग्रेस में सभी सीटों पर रस्साकसी की स्थिति है। कांग्रेस के पास जहां उत्तर से सिर्फ आरिफ अकील प्रत्याशी हैं, तो सबसे अधिक मध्य से पांच संभावित चेहरे हैं। भाजपा से टिकट की दौड़ में हर सीट पर 5 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। मध्य सीट से भाजपा के 7 और उत्तर व दक्षिण पश्चिम सीट पर 6-6 लोग दावा कर रहे हैं। सातों सीटों पर युवा उम्मीदवार भी टिकट की दौड़ में हैं। इनमें भी सबसे अधिक दक्षिण पश्चिम सीट से कांग्रेस के 3 तो मध्य सीट पर भाजपा के दो दावेदार दौड़ में हैं। दोनों दलों में कुल 7 महिलाएं दावेदार हैं। इनमें से भाजपा में मात्र 2 और चार कांग्रेस की है। दोनों पार्टियों में एक-एक महिला प्रत्याशी भोपाल की महापौर रह चुकी हैं। दोनों में दो महिला युवतियां भी है। इनमें से एक विदेश से पढ़ाई कर सरपंच बनकर राजनीति की सीढिय़ां चढ़ रही तो एक कांग्रेस की यूथ ब्रिगेट से।
भोपाल जिले की सीटों पर सबकी नजर
भोपाल मध्य
भाजपा: सुरेंद्रनाथ सिंह, धु्रव नारायण सिंह, आलोक संजर, राहुल कोठारी, ओम यादव, सुरजीत सिंह चौहान और सीमा सिंह।
कांग्रेस: गोविंद गोयल, विभा पटेल, आरिफ मसूद, साजिद अली।
हुजूर
भाजपा: रामेश्वर शर्मा, बीडी शर्मा, भगवानदास सबनानी, जितेंद्र डागा, लीलेंद्र मारण।
कांग्रेस: अवनीश भार्गव, कैलाश मिश्रा, नरेश ज्ञानचंदानी, भगवानदास इसरानी।
गोविंदपुरा
भाजपा: बाबूलाल गौर, कृष्णा गौर, आलोक शर्मा, तपन भौमिक, मनोरंजन मिश्रा।
कांग्रेस: रामबाबू शर्मा, गिरीश शर्मा।
नरेला
भाजपा: विश्वास सारंग, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, चेतन सिंह, उमाशंकर त्रिपाठी।
कांग्रेस: कैलाश मिश्रा, महेंद्र सिंह चौहान, मनोज शुक्ला, दीप्ती सिंह।
दक्षिण पश्चिम
भाजपा: उमाशंकर गुप्ता, विजेश लूनावत, अनिल अग्रवाल लिली, सुरेंद्र नाथ सिंह, रामदयाल प्रजापति, सतीश नायक।
कांग्रेस: पीसी शर्मा, मोनू प्रदीप सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, अमित शर्मा, संतोष कसाना।
भोपाल उत्तर
भाजपा: डॉ. दीपक मेहता, भक्ति शर्मा, शौकत मोहम्मद खान, ललित जैन, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, मनीष श्रीवास्तव।
कांग्रेस: आरिफ अकील।
बैरसिया विधानसभा
भाजपा: विष्णु खत्री, ब्रह्मानंद रत्नाकर, मुकेश राय।
कांग्रेस: राम भाई मेहर, महेश रत्नाकर, जयश्री हरिकरण।

चुनाव के समय सभी दावेदारी करने लगते हैं कि हम भी दावेदार हैं। भाजपा में ऐसा नहीं होता है कि किसी को टिकट नहीं मिला तो वह विरोध में खड़ा हो जाए। जिसे टिकट मिलता है, कार्यकर्ता उसके लिए काम करने लग जाता है। सभी पार्टी के लिए काम करते हैं।
सुरेंद्र नाथ सिंह, जिला अध्यक्ष, भाजपा
कांग्रेस के पास इस बार जो भी हैं, बेदाग और अच्छे चेहरे हैं जो जनता की पहली पसंद हैं। वैसे भी जितने कम उम्मीदवार होते हैं, उतना ही अच्छा होता है। सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रत्याशी के पक्ष में काम करते हैं। हमारे पास नरेला, गोविंदपुरा, दक्षिण पश्चिम में तीन से चार उम्मीदवार अच्छे हैं। हमारे पास युवा भी हंै,जो दावेदारी जता रहे हैं।
कैलाश मिश्रा, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

Home / Bhopal / सात में से छह सीटों पर भाजपा के विधायक, फिर भी उमड़े दावेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो