भोपाल

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, पार्टी कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरीं

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( sadhvi pragya Singh) लंबे समय से बीमार हैं।

भोपालJun 23, 2020 / 11:47 am

Pawan Tiwari

भोपाल. भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( sadhvi pragya Singh) भोपाल स्थित पार्टी ऑफिस में बेहोश होकर गिर गई हैं। वह काफी समय से बीमार चल रही हैं। पिछले दिनों ही वह भोपाल लौटी हैं। साध्वी प्रज्ञा का लंबे समय से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रदर्शनी में शामिल होने गईं, साध्वी प्रज्ञा अचानक से पार्टी ऑफिस में बेहोश होकर गिर पड़ीं।


उसके बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें उठाकर कुर्सी पर बैठाया है। साध्वी प्रज्ञा को चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उनकी आंख में दिक्कत है। एम्स में उसका ऑपरेशन हुआ है। भोपाल पहुंचले के बाद वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने लगी हैं। बीमारी की वजह से उन्हें लोग सहारा देते हैं, तो वह चल पाती हैं।
योग दिवस पर आईं थी नजर
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा कोरोना महामारी के बीच कभी नजर नहीं आई थीं। अनलॉक होने के बाद वह दिल्ली से भोपाल पहुंची हैं। यहां पहुंचने के बाद योग दिवस के दिन भी बीजेपी ऑफिस में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी ऑफिस में योग भी किया था। साध्वी प्रज्ञा की तबीयत जब बिगड़ी तो पार्टी ऑफिस में बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे।
भोपाल में लगे थे लापता होने के पोस्टर
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के भोपाल में लापता होने के पोस्टर भी लगे थे। साध्वी प्रज्ञा ने इस दौरान कहा था कि लॉकडाउन के चलते वो दिल्ली से भोपाल नहीं आ पाईं थीं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.