scriptटीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ | bjp mp virendra kumar khatik became a protem speaker of 17th loksabha | Patrika News

टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ

locationभोपालPublished: Jun 11, 2019 01:11:10 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

जानिए क्या होता है प्रोटेम स्पीकर का पद

virendra khatik
भोपाल. 17वीं लोकसभा के लिए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। वीरेंद्र कुमार खटीक सभी नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। वीरेंद्र खटीक पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। साथ ही वह टीकमगढ़ से छह बार से सांसद हैं। वीरेंद्र कुमार खटीक दलित समुदाय से आते हैं।

17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। 17 को सभी नए सांसदशपथ लेंगे। इसके बाद 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 20 जून को सत्र की विधिवत शुरुआत होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों की संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह फैसला मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में ही लिया गया था।
virendra khatik
 

16वीं लोकसभा की अध्यक्ष रहीं हैं इंदौर से
इससे पहले 16वीं लोकसभा के अध्यक्ष इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा के गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया। इस बार सुमित्रा महाजन चुनाव नहीं लड़ी हैं।
virendra khatik
 

क्या होता है प्रोटेम स्पीकर
दरअसल, प्रोटेम स्पीकर का पद कुछ समय के लिए होता है। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। आमतौर पर प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति तब तक के लिए होती है, जब तक लोकसभा या विधानसभ अपना स्थाई अध्यक्ष नहीं चुन लेती है। प्रोटेम स्पीकर ही नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलवाते हैं। सांसदों के शपथ के बाद ही लोकसभा स्पीकर का चुनाव होता है। संसदीय परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति सदन में वरिष्ठतम सदस्यों में से किसी एक को प्रोटेम स्पीकर के लिए चुनते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो