scriptराफेल को लेकर सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | BJP Protest on Rafale Deals against mp congress government | Patrika News

राफेल को लेकर सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

locationभोपालPublished: Dec 19, 2018 01:49:47 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

राफेल डील को लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

BJP Protest on Rafale Deals

BJP Protest on Rafale Deals

 

भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही राजधानी भोपाल में राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन तेज हो गया। बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की भूमिका में आकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धरना देते हुए… राहुल गांधी चोर है, राहुल गांधी मुर्दाबाद जैसे कई कांग्रेस विरोध नारे लगाए। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भोपाल में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, ननि अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान समेत पार्टी के कार्यकर्ता धरने में मौजूद थे।

राफेल डील विवाद पर भाजपा का प्रदर्शन

बता दें कि राफेल डील विवाद के मामले पर सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमले कर रही। भाजपा नेताओं की मांग है कि राहुल गांधी को कानून से ऊपर बात करते है उन्हें ना ही संविधान की चिंता है और ना ही देश के जवानों की सुरक्षा की। राफेल मुद्दे पर अनर्गल बयानबाजी कर देशभर में भ्रम फैला रहे। इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, माफी मांगें कांग्रेस…

राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। इसके पहले भाजपा द्वारा देश के 70 स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस द्वारा माफी मांगने की मांग की गई है। इसका असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो