scriptकानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने निकाली रैली, BJP नेताओं और पुलिस में झड़प | BJP protests against law and order | Patrika News

कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने निकाली रैली, BJP नेताओं और पुलिस में झड़प

locationभोपालPublished: Feb 10, 2019 01:06:15 pm

Submitted by:

Amit Mishra

भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौपेगा ज्ञापन…

news

कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने निकाली रैली, BJP नेताओं और पुलिस में झड़प

भोपाल। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने आज रैली निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने जैसे ही रैली निकालकर राजभवन के सामने पहुंचे तभी वहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने रोक लिया। पुलिस बल के द्वारा रैली को रोके जाने पर पुलिस और भाजपा नेताओं में बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने पुलिस से झड़प भी किया। रैली में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस के सरकार में गुंडागर्दी लूट और महिला अपराध काफी बढ गए है। इस लिए आज भाजपा नेताओं द्वारा राज्यपाल को सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौपेंगे।हालाकि पुलिस ने भाजपा नेता को राजभवन पहुंचने से पहले ही रैली को रोक दिया।

news1

भारी संख्या में तैनात पुलिस बल
भाजपा की इस रैली को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने पूरे रास्ते पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि मामूली झड़प के बाद मामला शांत हो गया है। पुलिस अभी भी नजर रखे हुए हैं।

राज्यपाल से मिलकर सौंपा ज्ञापन
पुलिस ने भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की छूट दी हैंं , जिसके बाद भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। बाकी कार्यकर्ताओं को बैरी गेट पर ही
पुलिस ने रोक रखा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो