scriptभाजपा पहुंची निर्वाचन आयोग, इधर सिंधिया-उमा अब मैदान में | BJP reached Election Commission, here Scindia-Uma is now in the fray | Patrika News

भाजपा पहुंची निर्वाचन आयोग, इधर सिंधिया-उमा अब मैदान में

locationभोपालPublished: Oct 22, 2021 08:58:01 pm

—————— कांग्रेस प्रत्याशियों पर पैसा-शराब बांटने के आरोप लगाए- उमा आज से और सिंधिया कल से मैदान में उतरेंगे—————–

bjp-ptiapr12-1618239352.jpg

भोपाल। प्रदेश भाजपा ने उपचुनाव के अंतिम चरण में अब पूरी ताकत लगा दी है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की गई। इसमें भाजपा ने पृथ्वीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री स्व बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र नितिन और जोबट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल की शिकायत की। इसमें पृथ्वीपुर प्रत्यााशी के परिवार की आपराधिक पृष्ठभूमि बताई, जबकि जोबट प्रत्याशी को ही आपराधिक पृष्ठभूमि का बताया गया र्है। मीडिया से बातचीत में मंत्री भूपेंद्र ने कहा कि जोबट में कांग्रेस प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि है। पहले उन पर 20 आपराधिक मामले दर्ज थे, अभी भी उन पर चार मामले चल रहे हैं। जोबट में कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं को पैसा व शराब बांटने के साथ ही उन्हें धमका भी रहे हैं। भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि पृथ्वीपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है। वहां भी कांग्रेस प्रत्याशी लोगों को शराब तथा पैसा बांट रहे हैं। वहां जिलाबदर बदमाश खुलेआम कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। पृथ्वीपुर में एक प्रत्याशी की पोलिंग बूथ पर ही हत्या की वारदात हो चुकी र्है। दोनों जगह पर्यवेक्षक भेजकर मामले की जांच कराई जाए।
—————–
महंगाई डायन पर शिकायत-
भाजपा नेताओं ने महंगाई डायन गीत को सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के वीडियो के साथ क्लब करके दिखाने पर चुनाव आयोग पहुंचेगी।भूपेंद्र ने बताया कि कांग्रेस नेगेटिव पॉलिटिक्स कर रही है। हमारे नेताओं के भजन गाते वीडियो से कांग्रेस द्वारा छेडछाड़ की गई है। कांग्रेस सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।
———————
इधर, सिंधिया-उमा का चुनावी दौर अब शुरू होगा-
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व पूर्व सीएम उमा भारती भी अब चुनाव प्रचार में उतरेंगे। उमा भारती 23 अक्टूबर को पृथ्वीपुर और 24 अक्टूबर को रैगांव विधानसभा में दौरा करेंगी। पृथ्वीपुर विधानसभा में दोपहर 3.15 बजे गैलवारा और शाम 4.15 बजे मस्टापुर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
रैगांव विधानसभा में 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सिंहपुर मंडल के आमा में सभा को संबोधित करेंगी। वहीं सिंधिया का चुनावी दौरा 24 व 25 अक्टूबर को होगा। वे खंडवा व जोबट में सभा करेंगे।
————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो