आरोप लगाया प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने। कुल मिलाकर पार्टियों में घमासान मचा हुआ है।
भाजपा प्रवक्ता हितेश ने ट्वीट कर आरोप लगाया- 'खबर जबरदस्त: कमलनाथ ने इंदौर 5 करोड़, भोपाल 3.5 करोड़, सागर 3 करोड़, 8 महापौर के टिकट बिक चुके हैं। केवल सूची जारी होना है। कांग्रेस में टिकट की सेल लगी है, पर शपथ पत्र सावधानी के लिए भरवाए जा रहे हैं।' उन्होंने वीडियो भी जारी कर महापौर पद के लिए टिकट बेचने का आरोप लगाया।
मान-अपमान और नोटिस...
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पलटवार किया। लिखा- डॉ. वाजपेयी भाजपा में अपनी उपेक्षा से ग्रसित होकर लगता है कि मानसिक पक्षाघात से पीडि़त हो गए हैं। यही वजह है कि वे अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्हें मानहानि का नोटिस दिया जा रहा है।
वाजपेयी ने फिर ट्वीट किया, आपका नाराज होना जायज है। यदि यह असत्य होता तो खंडन कर सकते थे। आप लेन-देन बंद कर दीजिए तो आपका 'मान' बच जाएगा।
शाम को कांग्रेस ने वाजपेयी के खिलाफ हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उन्होंने हमारे शीर्षस्थ नेता कमलनाथ के खिलाफ अनर्गल, भ्रामक और असत्य आरेाप लगाए हैं...। इसके साथ ही कांग्रेस वाजपेयी का अकाउंट ब्लॉक करने के लिए ट्विटर को भी लिखेगी।
थाने में शिकायत के बाद पत्रिका से बातचीत में प्रवक्ता हितेष ने कहा- जो कुछ भी लिखना था, ट्विटर पर लिख दिया है।
यह भी सनद रहे
: ग्वालियर में पार्षद पद के संभावित प्रत्याशियों से भाजपा समर्पण निधि जमा करा रही है।
: ग्वालियर में ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए नेताओं ने पार्षदी के लिए टिकट मांगा। बायोडेटा में उन्होंने खुद को श्रीमंत सिंधिया समर्थक लिखा है।
: भोपाल में टिकट के लिए कांग्रेस में लात-घूंसे चलने की नौबत बनी।
कलह: सलूजा ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। चौंकाने वाली खबर ये कि नाथ ने इस्तीफा मंजूर भी कर लिया। इस्तीफे की सूचना सलूजा ने सोशल मीडिया पर दी थी।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की नई टीम बनने के बाद से सलूजा असंतुष्ट थे। वे समन्वयक होने के नाते नाथ को रिपोर्ट करते थे। विभाग का उपाध्यक्ष होने पर उन्हें अध्यक्ष केके मिश्रा को रिपोर्ट करना होता। प्रवक्ताओं की सूची में भी जूनियर का नाम ऊपर रखे जाने का कारण भी रहा।