प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के तहत भाजपा ने दशहरे पर मेगा शो की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा ने विजयादशमी-पर विजय संकल्प और ध्वज पूजन का ऐलान किया है। कार्यक्रमों में सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा अब केंद्रीय मंत्रियों को भी लाने के प्रयास हंै। प्रदेश भाजपा इस प्रकार से रोडमैप तैयार कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा नेता इस दिन इन चारों सीटों पर पहुंचें। पार्टी के बीस स्टार प्रचारकों को इस दिन एक साथ इन इलाकों में उतारने पर भी काम हो रहा है। इसके अलावा प्रदेश के पांच केंद्रीय मंत्रियों को भी लाने की कोशिश की जा रही है। यदि मंत्रियों से शेड्यूल मिल जाता है, तो पार्टी चुनावी इलाकों में भव्य कार्यक्रम करेगी। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि हम विजयादशमी पर कार्यकर्ता के घर-घर भाजपा ध्वज लगाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों को भी इसके कार्यक्रमों में लाने की कोशिश है।
घर-घर लगाएंगे भाजपा ध्वज
यूं होगा शक्ति-प्रदर्शन: तीनों विधानसभा सीट और एक लोकसभा की आठों विधानसभा सीट के हर मंडल व बूथ स्तर तक ध्वज पूजन व विजय संकल्प कार्यक्रम होंगे। क्षेत्र में सभी घरों पर भाजपा का ध्वज लगाने कार्यकर्ता जाएंगे। यह स्वेच्छा से रहेगा। बड़े नेताओं की रैली और सभा होगी।
यूं होगा शक्ति-प्रदर्शन: तीनों विधानसभा सीट और एक लोकसभा की आठों विधानसभा सीट के हर मंडल व बूथ स्तर तक ध्वज पूजन व विजय संकल्प कार्यक्रम होंगे। क्षेत्र में सभी घरों पर भाजपा का ध्वज लगाने कार्यकर्ता जाएंगे। यह स्वेच्छा से रहेगा। बड़े नेताओं की रैली और सभा होगी।
ट्रोलर के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोगों ने पूछा – 70 साल में आपके पिता और दादी के साल भी शामिल हैं या नहीं ? अरूण यादव को भाजपा का न्योता उपचुनाव के बीच अब भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता अरुण यादव को भाजपा में आने का न्योता दिया गया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अरुण यादव युवा नेता हैं। अच्छे नेता भाजपा में लगातार आ रहे हैं। हम अरुण से अपील करेंगे कि अपना राजनीतिक भविष्य ध्यान में रखते हुए भाजपा में आ जाएं। अरुण के साथ अन्याय हुआ है।बिजली को लेकर भूपेंद्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई बिजली संकट नहीं है। कहीं पर भी कटौती नहीं हो रही। कोयले की आपूर्ति भी अभी पर्याप्त है। कन्या पूजन पर आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमारी धार्मिक संस्कृति है। कांग्रेस भी कन्या पूजन करे, उसे किसने रोका है।
वोटर कार्ड बनवाना हुआ आसान – नाम, पता, जन्मतिथि का भी होगा संशोधन कांग्रेस को भितरघात का खतरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 12 अक्टूबर से चुनाव प्रचार की शुरुआत खंडवा लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। कांग्रेस के लिए यह सीट प्रतिष्ठा वाली है। अन्य सीटों पर भी पार्टी पूरी रणनीति के साथ काम कर रही है। टिकट के पहले इन सीटों पर कमलनाथ ने स्वयं सर्वे कराया। सर्वे में जिताऊ बताए गए उम्मीदवारों का टिकट दिया गया। यह बात अलग है कि इन सीटों पर जिन्हेंं टिकट दिया गया है उनमें से पिछले चुनाव में मात खा चुके लोग भी शामिल हैं। नाथ खंडवा में दादाजी धूनीवाले बाबा आश्रम में दर्शन कर चुनावी कार्य का श्रीगणेश करेंगे। प्रबुद्धजनों से चर्चा और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। पार्टी को यहां भीतरघात का खतरा भी है, इसलिए पार्टी अभी से अलर्ट है।