scriptकांग्रेस विधायकों पर यौन उत्पीडऩ केस दर्ज- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस के चरित्र पर उठाए सवाल, प्रियंका गांधी से मांगा जवाब | BJP state president raised questions on the character of Congress | Patrika News

कांग्रेस विधायकों पर यौन उत्पीडऩ केस दर्ज- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस के चरित्र पर उठाए सवाल, प्रियंका गांधी से मांगा जवाब

locationभोपालPublished: Oct 07, 2022 09:55:32 pm

Sexual Harassment case booked on Congress MLAs- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बनाई जांच कमेटी, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन- ट्रेन में महिला यात्री से अभद्रता, कांग्रेस विधायकों पर यौन उत्पीडऩ का अपराध दर्ज

congress_character.png

सतना/सागर। रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच एच-1 में गुरुवार को रीवा से भोपाल की यात्रा कर रही महिला यात्री से देररात अभद्रता करने पर सागर जीआरपी ने कोतमा विधायक सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर आइपीसी की धारा 354 (यौन उत्पीडऩ) का अपराध दर्ज character of Congress किया है।

शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों की जैसे ही यह करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई, सूबे की सियासत में उबाल आ गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा BJP state president ने ट्वीट कर इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक character of Congress बताते हुए प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi के लड़की हूं, लड़ सकती के अभियान पर सवाल raised questions उठाए हैं। वहीं दोनों विधायकों ने आरोप को निराधार बताया है। देरशाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने टीम गठित कर इस पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है।

कांग्रेस नेताओं पर अपराध दर्ज:
दरअसल रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच एच-1 में गुरुवार को रीवा से भोपाल की यात्रा कर रही महिला यात्री से देररात अभद्रता करने पर सागर जीआरपी ने कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह पर आइपीसी की धारा 354 (यौन उत्पीडऩ) का अपराध दर्ज character of Congress किया है। शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों की जैसे ही यह करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई, सूबे की सियासत में उबाल आ गया।
भाजपा का हमला: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा BJP state president ने ट्वीट कर इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक बताते हुए प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi के ‘लड़की हूं, लड़ सकती’ के अभियान पर सवाल raised questions उठाए हैं। वहीं दोनों विधायकों ने आरोप को निराधार बताया है। देरशाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने टीम गठित कर इस पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है।
Must Read- एक क्लिक में यहां पढ़ें क्या बोली पीड़िता: वकील की पत्नी से कांग्रेस MLA की अभद्रता

case_aganist_congress_mla_of_madhya_pradesh.png
ट्वीट के बाद सक्रिय हुई रेल पुलिस
महिला के पति के ट्वीट के बाद रेल पुलिस सक्रिय हुई। दमोह जीआरपी से आरक्षक जितेंद्र धाकड़ व जीआरपी रावेंद्र मौर्य, सागर जीआरपी एसआइ रमेश दाहिया, प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक बलराम दुबे, प्रधान आरक्षक आरपीएफ विजय वीर गर्ग सागर से बीना तक के लिए महिला के साथ रवाना हुए। ट्रेन पर ऑन ड्यूटी टीसी सीटीआइ आरके शुक्ला हेड क्वार्टर कटनी ने महिला यात्री को दूसरी जगह शिफ्ट किया। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग महिला ने अपनी शिकायत में की है।
मैंने तो उनकी मदद की है। मेरी नीचे की बर्थ थी। महिला के साथ छोटा बच्चा था, उनकी ऊपर की बर्थ थी। मैंने मानवीयता के नाते उन्हें अपनी बर्थ दी और मैं ऊपर की बर्थ पर चला गया। महिला के आरोप निराधार हैं।
– सिद्धार्थ कुशवाह, विधायक सतना
मैं खुद आश्चर्य चकित हूं कि महिला ऐसे आरोप क्यों लगा रही है। क्या यह संभव है कि महिला के साथ ऐसी घटना हो और अन्य यात्री शांत रहें। हम लोगों ने तो मानवीयता के नाते महिला को अपनी बर्थ दी। मुझे शंका है कि कहीं किसी साजिश के तहत यह आरेाप तो नहीं लगाए जा रहे हैं।
– सुनील सर्राफ, विधायक कोतमा
महिला ने ट्रेन में सुनील सर्राफ व सिद्धार्थ कुशवाहा पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 00/22 के तहत धारा 354 आइपीसी दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
– पीके अहिरवार थाना, प्रभारी जीआरपी, सागर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो