scriptबेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी कांग्रेस | bjp vs congress : unemployment and economy big issue | Patrika News

बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी कांग्रेस

locationभोपालPublished: Oct 16, 2019 01:49:51 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

– सोशल मीडिया पर छेड़ा अभियान
 

unemployment_and_economy_big_issue.png

भोपाल : कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बेरोजगारी और अर्थव्यस्था के मुद्दे पर अभियान छेड़ा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक भाजपा को घेरने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस मंदी को सबसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है। कांग्रेस संगठन के साथ ही मंत्री भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। मंत्री प्रभार वाले जिले में जो भी प्रेस कान्फ्रेंस लेंगे उसमें इन बेरोजगारी और मंदी पर फोकस करेंगे।

साथ ही जनता को बताएंगे कि अर्थव्यवस्था की कमजोर स्थिति के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। अर्थव्यव्स्था की हालत का प्रभाव आम आदमी पर क्या पड़ रहा है इस बारे में भी बताया जाएगा। वहीं प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा ने अभियान छेड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों की योजनाएं बंद करने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।

मंदी पर मुखर कांग्रेस :

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवद्र्धन सिंह ट्वीट कर कहते हैं कि सरकार की गलत नीतियों, नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश मंदी और बेरोजग़ारी की मार झेल रहा है। सत्य के पर्व पर इस तथ्य को असत्य बताना, सत्य और उसके विजय के पावन पर्व का अपमान है। उन्होंने दशहरे से जोड़कर ये ट्वीट किया। वही उच्चशिक्षा मंत्री जीतू पटवारी कहते हैं कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां देश के लिए “घातक” बनती जा रही है इस बात को वित्त मंत्री सीतारमण के पति ने “बल” देकर हरियाणा और महाराष्ट्र में हो रहे मोदी जी के भाषण का “बल” समाप्त कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस ट्विटर हैंडल पर भी रोजगार और आर्थिक नीतियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की जा रही है।

भाजपा का सरकार पर वार :

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्विटर पर प्रतियोगिता शुरु कर लोगों से जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने कमलनाथ सरकार से पीडि़त विद्यार्थी अभियान छेड़ा है। उन्होंने ट्विटर पर सवाल किया कि मेरे प्यारे विद्यार्थी मित्रों, प्रश्नों की अपनी इस श्रृंखला में आपसे आज यह जानना चाहता हूं कि कमलनाथ सरकार के निशुल्क साइकिल वितरण योजना को बंद करने के फैसले को आप क्या मानते हैं। इसका जवाब के विकल्प हां और नहीं में दिए गए हैं। उन्होंने अगला ट्वीट किया कि एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार को शिक्षित बनाती है। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए बेटियों के लिए साइकिल वितरण योजना बनाई।

इससे बेटियां दूसरे गांवों के स्कूलों तक पढऩे के लिए जा सकती थीं, लेकिन कमलनाथ सरकार ने यह योजना भी बंद करने का पाप किया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कहते हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता तपा हुआ कार्यकर्ता है, कार्यकर्ता छोटी छोटी बातों से निराश नहीं होता। लेकिन एक बात जरूर है दिन प्रतिदिन कांग्रेस की नाकामियों के कारण, उनके झूठे वादों के कारण जनता में जो आक्रोश पनप रहा है, उनको लेकर पार्टी का कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो