हर्ष फायरिंग के बाद वार्ड तीन के कांग्रेस पार्षद अशोक मारन ने बैरागढ़ थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के पास भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल राजपूत अपना जन्मदिन मना रहे थे। उसमें तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसका वीडियो फोटो हमारे पास आया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हर्ष फायरिंग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की सूचना मीडिया कर्मियों ने थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान को दी। इस दौरान एडिशनल एसपी जोन 4 और एडिशनल एसपी जोन 3 थाने में मौजूद थे, फिर भी घटना स्थल पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है, पुलिस दबाव में काम करती है। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने से पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
सुरेंद्रनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
हां मैंने फायरिंग की थी, लेकिन जिसे रिवॉल्वर बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, वो वास्तव में चाइनीज एयरगन थी। फयर के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई है। संगठन में अभी इस मामले में चर्चा नहीं हुई है।
नितिन दुबे, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो
मेरे जन्मदिन के मौके पर चाइनीज एयरगन का प्रदर्शन किया जा रहा था, इसी दौरान एक फायर किया था। मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है।
राहुल राजपूत, भाजयुमो पदाधिकारी