scriptBlack Mamba puts you to death in minutes | Black Mamba: मिनटों में मौत की नींद सुला देता है 'ब्लैक माम्बा', जान बचने पर हो जाते हैं लकवे का शिकार | Patrika News

Black Mamba: मिनटों में मौत की नींद सुला देता है 'ब्लैक माम्बा', जान बचने पर हो जाते हैं लकवे का शिकार

locationभोपालPublished: Jul 25, 2023 05:02:56 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Black Mamba: दुनियाभर में सापों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं दोस्तो। उन्हीं में से एक है ब्लैक माम्बा। यह अफ्रीका के घने जंगलों में पाए जाता है। ब्लैक मम्बा काले रंग का नहीं बल्कि हरे रंग का और ग्रे रंग का होता है। यह सांप इतना खतरनाक होता है कि इसका एक मिलीग्राम जहर ही इंसान को मारने करने के लिए काफी होता है।

desktop-wallpaper-pics-of-black-mamba-snake.jpg
Black Mamba

हर साल होती है 20 हजार लोग की मौत

ब्लैक माम्बा की लम्बाई 2 से 3 मीटर तक हो सकती है। दुनिया का सबसे बड़ा ब्लैक माम्बा 4 मीटर का पाया गया था। इसके भागने की गति लगभग 20 किलोमीटर प्रतिघंटे होती है। ब्लैक माम्बा के काटने पर हर साल अफ्रीका में करीब 20 हजार लोग की मौत हो जाती है। यदि किसी इंसान को ब्लैक माम्बा के काटे जाने के बाद 10 से 15 मिनट के दौरान उपचार नहीं मिले तो उसका जीवित रहना मुश्किल है। अगर कोई इंसान बच भी जाए तो वह लकवे का शिकार हो जाता है। एक बार में मादा माम्बा करीब 8 से 26 अंडे देती है। ब्लैक माम्बा काले रंग का नहीं बल्कि हरे रंग का और ग्रे रंग का होता है। इसके मुंह के अंदर का हिस्सा बेहद काला होता है। बस इसी वजह से इसे ब्लैक माम्बा कहते है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.