scriptतस्दीक के दौरान बीच रास्ते में ही मुकर गई, शिकायत वापस ले ली | blame | Patrika News

तस्दीक के दौरान बीच रास्ते में ही मुकर गई, शिकायत वापस ले ली

locationभोपालPublished: Feb 03, 2019 01:34:48 am

Submitted by:

Ram kailash napit

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सगीर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, बाद में पुलिस से एफआइआर दर्ज करने से किया इनकार

news

blame

भोपाल. नगर-निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर एक महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला का घटनाक्रम शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ और शनिवार दोपहर बाद मुकर गई। महिला को यह नहीं पता कि उसके साथ बलात्कार कहां किस स्थान पर हुआ। महिला ने बलात्कार पीछे की कहानी यह बताई कि नेता प्रतिपक्ष ने उसे घर बनवाने का झांसा दिया था। यह मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला एमपी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह एमपी नगर थाने पहुंची और उसने नगर-निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ बलात्कार करने की शिकायत की। महिला ने शिकायती आवेदन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने घर बनवाने के नाम पर उसके साथ दो साल पहले और फिर चार दिन पहले बलात्कार किया। पुलिस ने उसका शिकायती आवेदन लेकर शनिवार सुबह मामले की तस्दीक के लिए थाने बुलाया। थाने पहुंचने पर पुलिस उसे लेकर घटनास्थल ले गई, लेकिन बीच रास्ते में महिला ने कहा उसे घटनास्थल नहीं पता। नेता प्रतिपक्ष सगीर उसे कार में लेकर गए, जहां उसके साथ कहीं अनजान स्थान पर बलात्कार किया। इधर, दोपहर बाद महिला ने अपना शिकायती आवेदन वापस लेकर बलात्कार की एफआइआर दर्ज करने से इंकार कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष ने रखा अपना पक्ष
इधर, सोशल मीडिया में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ बलात्कार करने की सूचना वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष सगीर खुद एमपी नगर थाने पहुंच गए और अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले महिला उनसे मिली थी। महिला ने सरकारी जगह पर घर बनाने की बात कही। इस पर उन्होंने अतिक्रमण की बात कहकर मदद करने से इंकार कर दिया। बावजूद महिला ने उस जगह पर दीवार खड़ी कर घर बनाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण होने के चलते नगर-निगम ने उसे तोड़ दिया। महिला को लगा मैंने उसे तुड़वा दिया है। मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं। मेरी छवि खराब करने के लिए महिला ने उन यह आरोप लगा दिया।
महिला ने रात में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ बलात्कार करने की शिकायत की थी। शनिवार को सुबह पुलिस तस्दीक के लिए उसे लेकर गई, बीच रास्ते में मुकर गई। दोपहर बाद उसने शिकायत वापस ले ली है।
उपेन्द्र सिंह भाटी, टीआई एमपी नगर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो