script24 घंटे में अंधेकत्ल का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल | Blind murder revealed in 24 hours lover turned murderer | Patrika News

24 घंटे में अंधेकत्ल का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल

locationभोपालPublished: Nov 23, 2021 08:57:15 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

10-12 साल से आरोपी के थे महिला से प्रेम संबंध..शक गहराया तो कर दी हत्या…

arrest.jpg

भोपाल. भोपाल के नजीराबाद इलाके में रविवार को हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है उसके महिला से बीते 10-12 साल से प्रेम संबंध थे। उसे शक था कि महिला के किसी और से भी संबंध हैं इसी शक में उसने महिला को मौत के घाट उतारा था।

 

24 घंटे में कत्ल का खुलासा
भोपाल के नजीराबाद इलाके के कल्याणपुर गांव में रविवार को एक महिला की लाश खून से लथपथ हालत में बरामद हुई थी। मृतका की शिनाख्त नजीराबाद की ही रहने वाली भूरीबाई के तौर पर हुई थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो 24 घंटे के अंदर ही पुलिस के हाथ कातिल तक पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक रविवार को कल्याणपुर गांव निवासी अनिल पिता तोरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी व्यक्ति ने मां भूरीबाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। इसके बाद नजीराबाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

 

ये भी पढ़ें- प्रेमिका की गुहार पर पुलिस थाने में सात फेरे, जानिए पूरा मामला

 

जांच करने और लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि गांव के ही चंदरसिंह गुर्जर का प्रेम-संबंध मृतिका भूरीबाई के साथ बीते 10-12 साल से थे। भूरीबाई की मौत के बाद से चंदर सिंह गुर्जर भी घर पर नहीं था। पुलिस ने चंदरसिंह की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में मुखबिर सूचना पर चंदरसिंह गुर्जर (45) को हिरासत में ले लिया। आरोपी चंदरसिंह ने बताया कि भूरीबाई दूसरे लोगों से भी बातचीत करती थी इसके कारण उसे शक था कि भूरीबाई के अन्य लोगों से भी संबंध हैं और इसी शक में उसने उसकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी।

देखें वीडियो- पलायन के नाम पर मजदूरों की तस्करी

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85rrwv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो