scriptफ्लाइट में सिगरेट पीते दिखा यह शख्स, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया एक्शन, देखें VIDEO | boby kataria smoking viral video Jyotiraditya Scindia twitter | Patrika News

फ्लाइट में सिगरेट पीते दिखा यह शख्स, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया एक्शन, देखें VIDEO

locationभोपालPublished: Aug 11, 2022 04:41:51 pm

Submitted by:

Manish Gite

Jyotiraditya Scindia- प्लेन में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री (aviation minister of india) ने लिया एक्शन…।

boby-1.png

 

भोपाल। bobby kataria smoking video viral. विमान में कोई भी व्यक्ति एक सूई तक अपने साथ नहीं ले जा सकता लेकिन यह शख्स अपने साथ सिगरेट और लाइटर ले गया। इसके बाद प्लेन में पीछे वाली लीट पर बैठकर इसने सिगरेट जलाई और धुआं भी निकालने लगा (cigarette smoking in plane)। इसका वीडियो किसने बनाया है, यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस शख्स के वीडियो के बाद केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने जांच (Investigating) कर इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।

 

प्लेन में धुआं उड़ाते हुए नजर आ रहा यह शख्स अक्सर विवादों में रहने वाला बॉबी कटारिया (boby kataria) है। यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर हमेशा वीडियो बनाता है। बाडी बिल्डिंग करने से भी यह कई लोगों में चर्चित रहता है। यह वीडियो मध्यप्रदेश में भी वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं, कभी यह सड़क पर बैठकर शराब पीते हुए नजर आता है, कभी किसी कार्यक्रम के उद्घाटन और कभी वीडियो रील में भी नजर आता है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8czcff

उड्डयन मंत्री तक पहुंची बात

सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बॉबी कटारिया (boby kataria) स्पाइसजेट के विमान के भीतर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा है। अधिकारियों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर और ग्रुरुग्राम निवासी बॉबी कटारिया के सोशल मीडिया पर 6.30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वोडियो में सिगरेट का कश लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (aviation minister of india) तक पहुंच गया है। इसके बाद सिंधिया ने भी ट्वीट कर इसकी जांच कराने और कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए हैं।

 

इधर, नागरिक उड्डयन विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो पुराना है, इस पुरानी घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है और उचित कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि बलविंदर कटारिया (बॉबी कटारिया) ने दुबई से नई दिल्ली की यात्रा की थी। वह 23.01.22 को दिल्ली में उतरे थे। उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो उपलब्ध नहीं है। पहले विमानन सुरक्षा की ओर से कार्रवाई की गई थी।

 

boby1.jpg

ट्वीटर पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग किया है। यूजर्स ने लिखा है कि इसदेश में एयरपोर्ट पर सुरक्षा का हाल यह है। ये व्यक्ति सरेआम देश के कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। कितनी चूक है सुरक्षा में ये कारनामा।

 

boby3.jpg

बॉबी कटारिया बोले- विदेश में शूट किया है यह वीडियो

इधर, बाबी कटारिया ने कहा है कि भारत के किसी यात्री विमान का यह वीडियो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो विदेश में शूट किया गया था। कटारिया ने अपनी बायोपिक के लिए इसे शूट किया था। बॉबी ने कहा कि 2024 में उनकी बायोपिक आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो