scriptबॉलीवुड के सलमान खान बोले- मध्यप्रदेश के सीएम से बढ़ा कोई यंग नहीं | bollywood actor salman khan iifa awards 2020 | Patrika News

बॉलीवुड के सलमान खान बोले- मध्यप्रदेश के सीएम से बढ़ा कोई यंग नहीं

locationभोपालPublished: Feb 03, 2020 06:50:04 pm

Submitted by:

Manish Gite

इस बार आईफा अवार्ड 2020 समारोह मध्यप्रदेश में होगा, सलमान खान जैकलिन फर्नांडिस के साथ भोपाल में…।

salman.jpg

bollywood actor salman khan iifa awards 2020

 

भोपाल। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान चार्डर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचे। इसके बाद शाम को मिंटो हाल स्थित प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी साथ थे। यहां आईफा अवार्ड 2020 के आयोजन की जानकारी के लिए यह आयोजन किया गया। सलमान ने इस मौके पर कई मजेदार किस्से भी सुनाए। उन्होंने अपने बचपन की काफी बातें की। उन्होंने अपने इंदौर स्थित पलासिया के आने जाने का किस्सा भी सुनाया। इस मौके पर सलमान खान को उनके बचपन की तस्वीरों से भरा एक कोलाज भेंट किया।

 

Live Updates

7.50 pm

सलमान ने मध्यप्रदेश से अपना नाता बताते हुे कहा कि मैं सौ फीसदी मध्यप्रदेशी हूं। मेरा इंदौर से गहरा नाता है। यहां मेरा बचपन बीता है। मेरी छुट्टियां इंदौर में ही बीतती थी।
6.41 Pm

कार्यक्रम में सलमान को उनके बचपन से जुड़ी तस्वीरों का एक कोलाज भेंट किया। कमलनाथ ने ट्राइपल आर्ट की एक पेंटिंग जैकलिन फर्नांडिस को भेंट की।

6.40 pm

कमलनाथ ने कहा कि भोपाल के जनजाति संग्रहालय की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जो विभिन्नता है यह इसकी सबसे बड़ी खूबी है। यहां एकता का वातावरण है, यह किसी प्रदेश में नहीं है। जैसे आप और आइफा ने मध्यप्रदेश को पहचाना है, इसी प्रकार से आप लोगों ने भी मध्यप्रदेश को पहचाना है।
6.36 pm

सलमान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी फिल्म निर्माण के लिए काफी संभावनाएं हैं। यहां के सीएम हमें छूट दे रहे हैं। क्योंकि हम इंदौर में पैदा हुए, ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ाई की।
6.35 pm

क्या बोले मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिंटो हाल में आयोजित आइफा अवार्ड 2020 की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारे पास समुद्र नहीं है, लेकिन जंगल हैरिटेज, लैंड स्कैप है, मध्यप्रदेश के सीधे-साधे लोग हैं।
6.20 pm

क्या बोले सलमान
सलमान खान ने मध्यप्रदेश को अपना घर बताते हुए कहा कि हमारी तरक्की जरूर मुंबई में हुई है, लेकिन हम इंदौर में पैदा हुए। हमारे पूर्वजों ने मध्यप्रदेश को ही चुना। इंदौर अक्सर आना जाना होता है। सलमान ने कहा कि इस राज्य के लिए कमलनाथ जैसा यंग कोई नहीं है।

भोपाल के स्टेट हैंगर पर सोमवार को दोपहर 3 बजे सलमान खान फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ लैंड हुए। सलमान खान और जैकलीन की एक झलक पाने के लिए पिछले दो घंटों से एयरपोर्ट के बाहर उनके फैंस इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सलमान खान एयरपोर्ट से बाहर आए लोग उनसे मिलने का प्रयास करने लगे। हालांकि सुरक्षा बलों ने उनके पास तक नहीं जाने दिया। सलमान खान ने भी इंतजार कर रहे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद सलमान खान का काफिला होटल के लिए रवाना हो गया।

सलमान खान शाम 5 बजे भोपाल के मिंटो हाल में प्रेस कांफ्रेस ( salman khan press conference ) कर लोगों को आईफा अवार्ड 2020 की जानकारी देंगे। आईफा (इंटरनेशनल इण्डियन फिल्म एकेडमी) अवार्ड-2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच इंदौर में कराया जा रहा है। इन्हीं में से किसी एक दिन भोपाल में भी इसका आयोजन होगा।

आईफा अवार्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार एवं फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी हस्तियां शिरकत करेंगी। इस आयोजन में करीब 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। आयोजन के लिए इंदौर का नेहरू स्टेडियम, होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी है।

 

इंदौर में जन्मे सलमान को मिलेगा तोहफा
मध्यप्रदेश सरकार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को तोहफा देने जा रही है। सलमान खान का जन्म इंदौर के रॉबर्ट नर्सिंग होम में हुआ था। इसका नाम बदलकर सलमान मेटरनिटी हास्पिटल किया जा रहा है। साथ ही पलासिया क्षेत्र की एक सड़क का नाम भी सलमान के पिता सलीम खान के नाम पर करने का विचार किया जा रहा है।

एक नजर
-आईफा अवार्ड 2020 समारोह ( iifa awards 2020 ) का प्रसारण दुनिया के 90 देशों में किया जाएगा।
-इस पर 30 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
-तीन दिन का यह समारोह एक दिन भोपाल और दो दिन इंदौर में होगा।
-जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक सीएम कमलनाथ ( kamal nath ) की इस आयोजन को लेकर स्वीकृति हो गई है।
-पिछले साल आईफा का आयोजन मुंबई में हुआ था। इस बार इसकी मेजबानी मध्यप्रदेश को दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो