पहले भी कई बार हुआ है विवाद
यह पहली बार नहीं है जब बॉबी और रमणीक शर्मा के बीच विवाद हुआ हो। इसके पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ है। जिसके बारे में रमणीक का कहना था कि बॉबी सिर्फ चर्चाओं में बने रहने के लिए ऐसा करती है। वहीं इस बात पर उनकी मां ने कहा था कि प्लास्टिक की बॉबी रिश्तों की डोर को क्या समझे? मुझे उसके व्यवहार से कभी लगा ही नहीं कि वह महिला है। उसकी हरकत हट्टे-कट्टे पहलवान से कम नहीं रही। वह सास-बहू, पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर रही है। वह लालची ही नहीं, बिगड़ैल औलाद है। उसे तो मेरे बेटे का शुक्रगुजार होना चाहिए की मेरे बेटे ने समाज से अलग हटकर उसे औरत का दर्जा दिया, उसे पत्नी माना।
सिनेप्लेक्स के मालिक है रमणीक
बॉबी के पति रमणीक भोपाल में सिनेप्लेक्स के मालिक है। वे भोपाल में अपनी पत्नी के साथ कोलर स्थित फ्लैट में रहते है। सुनने में आया था कि बॉबी ने अपना नाम बदलकर पाखी रख लिया था। यह नाम रमणीक ने ही उन्हें दिया था।
गायत्री मंदिर में हुई थी शादी
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार एमपी नगर स्थित गायत्री मंदिर में 8 फरवरी 2016 को रमणीक और बॉबी ने शादी की थी। 11 फरवरी को भोपाल के कमला पार्क नगर निगम कार्यालय में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। इन दोनों ही कार्यक्रम में दोनों के परिजनों के अलावा और कोई नहीं था। आपको बता दें कि बॉबी ने 2010 में सेक्स चेंज करवाया था और ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी भी कराई थी।