script

हमराह में मना फिटनेस का संडे: बॉलीवुड सेलेब्रिटी करीना कपूर video और टाइगर श्रॉफ के साथ रन भोपाल रन…

locationभोपालPublished: Dec 02, 2018 01:06:11 pm

भोपालाइट्स को किया हेल्थ अवेयरनेस के लिए मोटिवेट, ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस के लिए दौड़ा भोपाल…

run bhopal run

हमराह में मना फिटनेस का संडे: बॉलीवुड सेलेब्रिटी करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ के साथ रन भोपाल रन…

भोपाल। आज यानि रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी आयोजित हुई मैराथन ‘रन भोपाल रन’ में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। वहीं हर रविवार को आयोजित होने वाला पत्रिका का आयोजन हमराह भी नए अंदाज में दिखा।
भोपाल रनर्स की ओर से की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 23 हजार लोगों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश की राजधानी में क्लीन एंड ग्रीन भोपाल, ऑर्गन डोनेशन और रोड सेफ्टी से जुड़ा था।
स्ट्रांगमैन और सिटी स्केटर्स के साथ मना फिटनेस का संडे…
हर संडे आयोजित होने वाला हेल्थ कार्निवल ‘हमराह’ नए अंदाज में हुआ। सुबह 6.30 बजे से शहरवासियों ने यहां डिफरेंट एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया। ‘हमराह’ से इस बार शहर के स्ट्रॉन्गमैन खिलाड़ी भी जुडे।
humrah
इसमें ऑफिसियल मिस्टर एमपी 2018 से नवाजे गए प्रदीप भाटी और चार बार स्ट्रॉन्गेस्ट वुमन ऑफ इंडिया का टाइटल जीतने वालीं प्रियंका वैश हमराह का हिस्सा बने।

इस दौरान उन्होंने हमराह में लोगों को जीवन में स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। वहीं शहर के नन्हे स्केटर्स ने अपने करतब को लोगों के सामने पेश किया। साथ ही विशाल फिटनेस के साथ जुम्बा सेशन भी हुआ।
वहीं रेड एफएम के आरजे अर्श ने भी लोगों के साथ फन एंड मस्ती से भरपूर गेम्स खेले। यहां फिटनेस के जुनून के बीच लोगों ने सितोलिया, नींबू रेस, बोरा रेस जैसे पारंपरिक खेल भी खेले।