scriptलोकसभा चुनाव 2019: ये हैं MP की 29 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार | Both Party candidate areawise list of madhya pradesh-Viral List | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: ये हैं MP की 29 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

locationभोपालPublished: Mar 18, 2019 04:29:46 pm

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही लिस्ट…

list of candidate

लोकसभा चुनाव 2019: ये हैं MP की 29 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

भोपाल। लोकसभा 2019 के चुनावों को देखते हुए एक बार फिर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनावों की तिथि घोषित हो जाने के साथ ही दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी भी शुरू कर दी है।

ऐसे में मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने नहीं आने से किस सीट से कौन उम्मीदवार खड़ा होगा इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से भाजपा ओर कांग्रेस के बीच ही चुनाव की लड़ाई है। ऐसे में अब प्रत्याशियों को लेकर कयासों के दौर शुरू हो गए है।

eiection 2019

वहीं सोशल मीडिया पर विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों की सूचियां भी सामने आने लगी हैं। जिन पर अब तक किसी भी दल ने मुहर नहीं लगाई है। लेकिन सामने आ रही इस सूची को लेकर आम लोगों की धारणा ये ही बनी हुई है कि इनमें से अधिकांश प्रत्याशी यहीं रहेंगे।

जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां ने प्रत्याशी चयन की कवायद तेज कर दी है।

कांग्रेस अब तक चार सूची जारी कर चुकी है, हालांकि मध्य प्रदेश की किसी भी सीट पर दोनों ही पार्टियों ने अब तक कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने लगे हैं।

वहीं बीजेपी में स्थानीय फीडबैक पर मंथन चल रहा है। जिसके तहत एक दौर की बैठक रविवार को हो चुकी है। इस दौरान कई दावेदारों ने खुद के लिए तो कुछ ने अपने बच्चों के लिए टिकट की मांग की है।
वहीं 19 मार्च को बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक है। इसमें सभी 29 सीटों के नामों पर चर्चा होगी। इसके बाद सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 22 को प्रस्तावित है, जिसमें मप्र के नामों पर फैसला होगा। इसी दिन पहली सूची आने की संभावना है।
वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि कांग्रेस में कई दौर की बैठक के बाद लगभग 17 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं, हालांकि इनमें से भी कुछ सीटों पर संशय है।

बाकी सीटों पर एक बार फिर दिल्ली में बैठकें शुरू होंगी जिनमे फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है जल्द ही दोनों पार्टियां मध्यप्रदेश को लेकर अपनी पहली सूची जारी करेंगी…
29 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार.(सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट)…

1. भोपाल – आलोक संजर, आलोक शर्मा, ध्रुवनारायण सिंह – दिग्विजय सिंह, संदीप दीक्षित

2. इंदौर – सुमित्रा महाजन, कोई संघ की पसंद – सत्यनारायण पटेल, पिंटू जोशी, जीतू पटवारी
3. ग्वालियर – माया सिंह, अनूप मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर – ज्योतिरादित्य सिंधिया/प्रियदर्शनी सिंधिया, अशोक सिंह, मोहन सिंह राठौर

4. जबलपुर – राकेश सिंह – विवेक तन्खा, रामेश्वर नीखरा

5. गुना – प्रभात झा, हरि सिंह यादव, जयभान सिंह पवैया,शिवराज सिंह – ज्योतिरादित्य सिंधिया/ प्रियदर्शनी सिंधिया
6. विदिशा – शिवराज सिंह चौहान/साधना सिंह – प्रताप भानू शर्मा, राजकुमार पटेल, निशंक जैन

7. टीकमगढ़ – वीरेंद्र खटीक – डॉ. अशोक अहिरवार, सुरेंद्र चौधरी(कार्यकारी अध्यक्ष मप्र कांग्रेस)

8. होशंगाबाद – प्रह्लाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह – सुरेश पचौरी, रामेश्वर नीखरा
9. मुरैना – नरेंद्र सिंह तोमर, बी डी शर्मा, अनूप मिश्रा – रामनिवास रावत

10. भिंड – अशोक अर्गल, संध्या राय, लाल सिंह आर्य – महेंद्र बौद्ध

11. सागर – लक्ष्मीनारायण यादव, जयंत मलैया, रजनीश अग्रवाल – प्रभु सिंह ठाकुर, अरुणोदय चौबे, शंकरप्रताप सिंह, प्रकाश जैन
12. बालाघाट – लता ऐलकर, मौसम बिसेन, नीता पटेरिया – मधु भगत, विश्वेशर भगत, पवन कावरें

13. छिंदवाड़ा – बड़े चेहरे की तलाश – नकुलनाथ

14. मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते, संपतिया उइके, ज्योति ओम प्रकाश धुर्वे – ओमकार सिंह मरकाम
15. शहडोल – रामलाल रौतेल, ज्ञान सिंह – हिमांद्री सिंह, प्रमिला सिंह

16. सीधी – रीति पाठक, गोविंद मिश्रा – अजय सिंह, राजेंद्र सिंह

17. सतना – गणेश सिंह – अजय सिंह, राजेंद्र सिंह
18. रीवा – जनार्दन मिश्र, गौरव तिवारी – पुष्पराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, अभय मिश्रा

19. उज्जैन – चिंतामणि मालवीय, सत्यनारायण जटिया – सुरेंद्र मरमठ, बाबूला मालवीय, चिंटू सिलावट

20. देवास – रेखा रत्नाकर, सुरेंद्र वर्मा – सज्जन सिंह वर्मा, पवन वर्मा
21. दमोह – प्रह्लाद पटेल, अभिषेक भार्गव – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, प्रताप सिंह लोधी, मुकेश नायक, जया ठाकुर

22. धार – छतरसिंह दरबार, मालती पटेल, मुकाम सिंह – गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी

23. खंडवा – नंद कुमार सिंह चौहान, अर्चना चिटनिस – अरुण यादव
24. बैतूल – डी डी उईके, गंगा बाई उईके – गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी

25. राजगढ़ – रोडमल नागर, रघुनंदन शर्मा, मोहन शर्मा – दिग्विजय सिंह, नारायण

26. खरगौन – अंतर सिंह आर्य, सुभाष पटेल – टीसी पटेल
27. मंदसौर – बंशीलाल गुर्जर, सुधीर गुप्ता – मीनाक्षी नटराजन

28. खजुराहो – ललिता यादव, संजय नगाइच, कुसुम मेहदेले – राजा पटेरिया, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, मुकेश नायक

29. रतलाम – निर्मला भूरिया, संघ की पसंद का उम्मीदवार – कांतिलाल भूरिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो