script

पदोन्नति के नियमों पर मंथन, सरकार संगठनों से करेगी संवाद

locationभोपालPublished: Sep 15, 2021 09:46:59 pm

————————- सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए मंत्री समूह ने की बैठक————————-

Independence Day 2021 MP CM Shivraj Singh Speech 75th Independence Day

Independence Day 2021 MP CM Shivraj Singh Speech 75th Independence Day


भोपाल। राज्य सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। बुधवार को पदोन्नति के लिए गठित मंत्री समूह की बैठक हुई। इसमें नए पदोन्नति नियमों और कानूनी पेचीदगियों पर मंथन हुआ। यह भी तय किया गया कि कर्मचारी संगठनों से संवाद करके सुझाव लेकर आगे कदम उठाए जाएं। यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। मंत्री समूह में तुलसी सिलावट, विजय शाह, अरविंद भदौरिया और इंदरसिंह परमार भी शामिल हैं। इनमें इंदर वचुर्अली बैठक में शामिल हुए।
———–
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि शासकीय सेवकों की पदोन्नति के लिये सरकार वचनबद्ध है। डॉ. मिश्रा मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को उनके सेवा काल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिये गठित मंत्री समूह की बुधवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मंत्री समूह ने सर्व-सम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक के पहले अजाक्स, सपाक्स एवं अन्य पक्षों से चर्चा की जायेगी। बैठक में जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री डॉ. विजय शाह और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया मौजूद थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ऑनलाइन शामिल हुए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार ने लोक सेवा पदोन्नति नियम-2002 और नवीन पदोन्नति नियम-2021 में किये गये प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। मंत्री समूह ने पदोन्नति नियमों से जुड़े समस्त वैधानिक एवं संवैधानिक पहलुओं परविस्तार से विचार-विमर्श किया।

ट्रेंडिंग वीडियो