scriptLeopard In City: फिर शहर में आया तेंदुआ, दहशत में लोग, फॉरेस्ट ने बढ़ाई सर्चिंग | breaking: leopard movement in city | Patrika News

Leopard In City: फिर शहर में आया तेंदुआ, दहशत में लोग, फॉरेस्ट ने बढ़ाई सर्चिंग

locationभोपालPublished: Mar 11, 2019 06:05:16 pm

Submitted by:

Manish Gite

Leopard In City: फिर शहर में आया तेंदुआ, दहशत में लोग, फॉरेस्ट ने बढ़ाई सर्चिंग

bhopal wild life

leopard in city: फिर शहर में आया तेंदुआ, दहशत में लोग, फॉरेस्ट ने बढ़ाई सर्चिंग

भोपाल। राजधानी में कई बार तेंदुआ के शहर में घुसने की घटना के बाद तेंदुआ अब कलियासोत होते हुए केरवा डैम के पास मेंडोरा गांव की तरफ पहुंच गया है। सोमवार सुबह जब तेंदुए के पगमार्ग दिखे तो फारेस्ट विभाग हरकत में आ गया।

पिछले कुछ दिनों से कलियासोत से होते हुए एक तेंदुआ घनी आबादी वाले क्षेत्र शाहपुरा में पहुंच गया था। वो दो दिन लगातार शाहपुरा के आकाशगंगा कालोनी के एक मकान पर दिखा था। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। रहवासी रात में अकेले निकलने में डरने लगे थे। इसके बाद फारेस्ट की रेस्क्यू टीम ने वहां डेरा डाला और कई स्थानों पर पिंजरे लगा दिए थे। हालांकि तेंदुआ तो पिंजरे में नहीं फंस पाया, लेकिन कुत्ता फंस गया था।

 

समरधा रेंज के रेंजर ने मीडिया को बताया कि तेंदुए का मूवमेंट फिलहाल जंगल की तरफ है, टीम ने शाहपुरा इलाके में कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। जबकि फारेस्ट की टीम ने कलियासोत और केरवा डैम क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है।

 

15 फरवरी से नहीं आाय पकड़ में
गौरतलब है कि पिछले 15 फरवरी की रात को एक तेंदुआ कलियासोत पहाड़ी से होते हुए शाहपुरा पहाड़ी पर आ गया था। वो रात को कुत्तों की तलाश में घनी आबादी वाले शाहपुरा की आकाशगंगा कालोनी में घुस गया था। इसके बाद 16 फरवरी को भी रात को यही तेंदुआ उसी स्थान पर नजर आया था, जहां एक दिन पहले नजर आया था। दोनों ही दिन यह तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। यह तेदुआ तभी से फारेस्ट की टीम को दौड़ा रहा है, लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा है।

 

टाइगर के बाद अब तेंदुए का मूवमेंट
भोपाल शहर से लगे केरवा और कलियासोत के जंगलों में तीन टाइगर का मूवमेंट है। इसके साथ ही अब तेंदुआ भी देखे जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। माना जा रहा है कि रातापानी के जंगलों से लगे कोलार रोड और केरवा के जंगलों से होते हुए यह तेंदुआ शिकार की तलाश में शहर तक आ गया होगा।

पहले भी शहर में घुसा था तेंदुआ
इससे पहले भी यह तेंदुआ भोपाल के नेहरू नगर से लगे आईआईएफएम पहाड़ी पर आ गया था। इस तेंदुए ने पास ही एक बस्ती में उत्पात भी मचाया था। वहीं कुछ समय पहले भी नवी बाग में भी एक सरकारी दफ्तर में टाइगर घुस गया था, यह टाइगर रायसेन की तरफ से वहां तक पहुंच गया था। दो दिन के रेस्क्यू अभियान के बाद उसे पकड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो