घर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद लोग तुलसी के पौधे को जल अर्पित करते हैं और शाम को तुलसी के पौधे के समीप एक दीपक भी जलाते हैं। मान्यता है, ऐसा करने पर घर में लक्ष्मी का वास होता है।
तुलसी को लगाने से मिलता है लाभ
वहीं वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि लाता है। वास्तु में दो प्रकार की तुलसी का उल्लेख किया गया है- एक है राम तुलसी और दूसरी है श्यामा तुलसी। साथ ही जानिए किस दिन इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है।
राम तुलसी का पूजा-पाठ में कर सकते हैं
वास्तु शास्त्र के अनुसार राम और श्यामा तुलसी दोनों का अपना-अपना महत्व है। वास्तु कहता है कि आप इन दोनों में से किसी को भी अपने घर में रख सकते हैं। आपको बता दें कि जिस तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं उसे उज्ज्वल या रमा तुलसी के नाम से जाना जाता है। इसके पत्ते हल्के मीठे होते हैं और पत्तियों का उपयोग पूजा के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
श्यामा तुलसी आयुर्वेद में है लाभदायक
श्यामा तुलसी के पत्ते काले या बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। श्यामा तुलसी को कृष्ण तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस तुलसी का संबंध भगवान कृष्ण से है, क्योंकि इसके पत्ते श्रीकृष्ण के रंग के समान होते हैं। इसके अलावा आयुर्वेद में भी इस तुलसी का बहुत महत्व है।
जानिए किस दिन लगाएं राम-श्यामा तुलसी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के किसी भी गुरुवार को श्यामा या राम तुलसी का प्रयोग करना चाहिए। इस दिन पौधे लगाना सबसे शुभ और शुभ माना जाता है। कार्तिक मास के महीने में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस माह में महिलाऐं घरों में तुलसी के पौधे की 108 बार परिक्रमा लगाती हैं। मान्यानुसार, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।