scriptबौद्ध अनुयायियों ने मनाया गौतम बुद्ध जयंती, बुद्धम् शरणम् गच्छामि के गूंजे जयघोष | buddha purnima 2019 buddha puja significance | Patrika News

बौद्ध अनुयायियों ने मनाया गौतम बुद्ध जयंती, बुद्धम् शरणम् गच्छामि के गूंजे जयघोष

locationभोपालPublished: May 18, 2019 02:10:32 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने की प्रार्थना, भारतीय बौद्ध महासभा ने किया कार्यक्रम

gautam buddha Purnima 2019

gautam buddha Purnima 2019

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने गौतम बुद्ध जयंती मनायी। इस दौरान करुणा बुद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने प्रार्थना की और बुद्धम, शरणम्, गच्छामि के जयघोष किए। शहर में 40 से अधिक बुद्ध विहार है, जहां आराधना सहित अनेक आयोजन किए गए। प्रमुख आयोजन बुद्ध महाविहार में किया गया। यहां देश से ही नहीं, विदेश से भी धर्म उपदेशक पहुंचे हैं।

gautam <a  href=
Buddha Purnima 2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/18/9320a6f7-6bd1-4751-a25c-fc002845a4cb_4586442-m.jpg”>

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या से हुई तैयारी

राजधानी में बुद्ध पूर्णिमा शनिवार का उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस बार की बुद्ध पूर्णिमा विशेष है। इस बार गौतम बुद्ध जयंती विशेष और दुर्लभ योग के साथ सुसज्जित होगी। ज्योतिषाचार्य पं. प्रमोद पांडे के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर मंगल-राहु मिथुन राशि में रहेंगे और उनके ठीक सामने शनि-केतु धनु राशि में स्थित हैं, ये एक दुर्लभ योग है। यही नहीं सूर्य और गुरु भी एक-दूसरे पर दृष्टि रखेंगे। इस योग को समसप्तक योग कहा जाता है जो लोगों को उन्नति प्रदान करता है।

gautam buddha Purnima 2019
मोमबत्ती रैली में दिया विश्व शांति का संदेश

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से मोमबत्ती रैली निकाली गई। सोसायटी के अशोक पाटिल ने बताया कि विश्वशांति के संदेश के साथ यह रैली करुणा बुद्ध विहार से प्रारंभ हुई पुराना माता मंदिर, अवन्तिबाई चौराहा, पंचशील नगर चौराहा, अंबेडकर जयंती मैदान, सेकेंड स्टॉप होते हुए वापस करुणा बुद्ध विहार पहुंची। अशोक पाटिल ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे से बुद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर शरबत वितरण, फल वितरण और खीर वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो