शिव शक्ति सेवा मंडल ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को लिखा पत्र
इधर, शिव शक्ति सेवा मंडल ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को पत्र लिखा है कि वे अमरनाथ यात्रा परमिट पर शुल्क की जानकारी भी अंकित करे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और यात्रा के दौरान जो मनमाना शुल्क वसूला जाता है, उससे बचे। शुल्क की जानकारी न होने के कारण यात्रियों से मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जाता है। इस बार अमरनाथ यात्रा 60 दिन की होगी। यात्रा 28 जून से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलेगी। भोपाल सहित देशभर में इसके लिए पंजीयन का सिलसिला एक मार्च से शुरू हो जाएगा।
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए बोर्ड द्वारा हर वर्ष जो यात्रा परमिट बनाए जाते हैं उन पर उनका मूल्य अंकित नहीं होता। इसके कारण दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले शिव भक्तों को शुल्क की जानकारी नहीं होती है, जिसका फायदा कथित बिचौलिए उठाते हैं और यात्रा के पंजीयन के लिए मनमाफि क दाम वसूलते हैं। इसके कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार तो पड़ता है, कालाबाजारी भी बढ़ती है। इसलिए हमने इस बार पत्र लिखकर मांग की है कि परमिट पर मूल्य अंकित किया जाए।