scriptBudget 2019 पर कमलनाथ बोले- इस बजट का अच्छे दिनों से कोई लेना-देना नहीं | budget 2019 reactions on twitter | Patrika News

Budget 2019 पर कमलनाथ बोले- इस बजट का अच्छे दिनों से कोई लेना-देना नहीं

locationभोपालPublished: Jul 05, 2019 06:26:07 pm

Submitted by:

Manish Gite

मोदी सरकार ( modi government ) के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ( kamal nath ) ने कहा कि मोदी सरकार के इस बजट ( budget 2019 ) का अच्छे दिनों से कोई लेना-देना नहीं है।

budget

Budget 2019 पर कमलनाथ बोले- इस बजट का अच्छे दिनों से कोई लेना देना नहीं

भोपाल। मोदी सरकार ( modi government ) के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ( kamal nath ) ने कहा कि मोदी सरकार के इस बजट ( budget 2019 ) का अच्छे दिनों से कोई लेना-देना नहीं है। आमजन के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। इस बजट से हर कोई खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। यह महंगाई बढ़ाने वाला बजट है। बजट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत प्रदान करने की बजाय इसे और महंगा कर दिया गया।

 

केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण आम बजट (Budget 2019) पेश किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट का अच्छे दिनों से कोई लेना देना नहीं है। यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है।

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1147065327047467009?ref_src=twsrc%5Etfw

नाथ ने एक के बाद एक किए ट्वीट में कहा कि इस बजट से हर कोई ठगा हुआ महसूस कर रहा है। आमजन के लिए इस बजट में कुछ भी नही है। यह महंगाई बढ़ाने वाला बजट है। बजट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत प्रदान करने की बजाय इसे और महंगा कर दिया गया।

कमलनाथ ने कहा कि 2022-2024 में सबको घर-बिजली समेत कई सपने दिखाए गए, लेकिन यह जमीनी स्तर पर कितना सच साबित होगा, यह देखने वाली बात है।

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1147065329140420608?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Budget2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
और क्या बोले कमलनाथ
-मध्यम वर्ग के लिए आयकर में कोई राहत नहीं दी गई।
-किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें कर्ज से राहत के लिए इस बजट में कुछ नहीं है।
-किसान, गांव, गरीब, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं, आमजन किसी के लिए इस बजट में कुछ नहीं है।
-इस बजट से विकास की रफ्तार धीमी होगी।
-यह बजट जनता की उम्मीदों के विपरीत है।
-अच्छे दिन से इसका कोई सरोकार नहीं है।

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया ट्वीट
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब विश्व भर में पेट्रोल और डीज़ल के दाम गिर रहे हैं, तो उसका फ़ायदा आम आदमी तक पहुंचाने के बजाय सरकार 1 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क (excise duty) और उपकार (cess) लगाने जा रही है | यह निंदनीय कदम एक आम और गरीब इंसान के पेट पर लात मारने के बराबर है। #Budget2019

 

 

 

https://twitter.com/hashtag/Budget2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/JM_Scindia/status/1147086306305957889?ref_src=twsrc%5Etfw

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जारी किया वीडियो
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट अब ‘बही-खाता’ कहलाएगा। यह एक समृद्ध भारत के निर्माण का बही-खाता है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के इस बही-खाते के लिए मैं प्रधानमंत्री @narendramodi व वित्तमंत्री श्रीमती @nsitharaman को धन्यवाद देता हूँ।

 

 

 

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो