scriptबुध का वृश्चिक में गोचर: अब इन राशिवालों पर छाए संकट के बादल | budh grah rashi parivartan in hindi | Patrika News

बुध का वृश्चिक में गोचर: अब इन राशिवालों पर छाए संकट के बादल

locationभोपालPublished: Oct 21, 2018 01:10:35 pm

सभी 12 राशियों पर होगा ये खास असर…

budh is changing house

बुध करने जा रहे हैं ये खास बदलाव, जानिये 12 राशियों में इसका प्रभाव और ये हैं बचाव के उपाय…

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह(mercury) को एक खास स्थान प्राप्त है। ये ग्रह आपकी बुद्धि का कारक माना जाता है, वहीं इसके मुख्य देवता श्री गणेश हैं। बुध ग्रह ज्योतिष के मुताबिक राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार भारतीय परंपरा में बुध ग्रह को बुद्धि का दाता कहा गया है। बुध ग्रह के लक्षण की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाज़िरजवाबी और हास्य-विनोद का प्रतिनिधित्व करता है। बुध ज्ञान व व्यापार का कारक है। बुध की उच्च राशि कन्या व नीच राशि मीन है।
बुध ग्रह ज्योतिष में दो राशि चिह्न अर्थात् कन्या और मिथुन पर अपना नियंत्रण रखता है। हाथ, कान, फेफड़े, तंत्रिका तंत्र, त्वचा आदि शरीर के अंग बुध से प्रभावित हैं। वहीं बुध त्वचा संबंधी रोग भी देते हैं।
बुधवार इसका वार है व सफलता के कारक गणेशजी देवता हैं। रंग हरा, रत्न पन्ना व बुध से संबंधित तारीख 5, 14, 23 है। बुध कम्युनिकेशन का ग्रह है। यह व्यापार,वाणिज्य,कॉमर्स,व्यापार, खाते, बैंकिंग, मोबाइल, नेटवर्किंग, कंप्यूटर आदि से संबंधित क्षेत्रों का प्रतीक है।
वैदिक ज्योतिष में युवराज ग्रह…
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को युवराज ग्रह कहा गया है। यह मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणित और सांख्यिकी का कारक होता है। बुध ग्रह की विशेषता है कि यह शुभ ग्रहों के साथ रहने पर शुभ और अशुभ ग्रहों के संपर्क में आने पर अशुभ प्रभावकारी होता है।
बुध ग्रह सूर्य से युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है। सूर्य, शुक्र और राहु बुध के मित्र ग्रह है। बुध चंद्रमा से शत्रुता का भाव रखता है। भगवान गणेश बुध ग्रह के देव माने जाते हैं।
ज्योतिष के जानकार वीके श्रीवास्तव के अनुसार बुध ग्रह 26 अक्टूबर, शुक्रवार को रात्रि 8:55 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेगा और 1 जनवरी 2019, मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा।
26 अक्टूबर शुक्रवार के दिन बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और प्रवेश करने के बाद से बुध पूरे वर्ष 2018 में वृश्चिक में ही रहेंगे, लेकिन बीच में बुध वक्री भी हो सकते हैं।
ज्योतिषों का कहना है कि बुध के इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव मेष और सिंह राशि के लोगों पर होगा। वहीं इसका असर अन्य राशियों पर भी पड़ेगा, जो सीधा व तेज असर देगा:-
ये पड़ेगा राशियों पर असर…
1. मेष – जीवन में क्लेश बढ़ने के साथ ही इस परिवर्तन से मेष राशि के लोगों के कामकाज और नौकरी में परेशानी होगी। वहीं कुछ अनजानी सी समस्याएं भी सामने आ कर खड़ी हो जाएंगी जो सफलता का मार्ग रोक देंगी।
उपायः बुधवार के दिन हरी सब्जियां दान करें। श्रीगणेश की पूजा करें।

2. वृषभ – करियर में लाभ के साथ ही इस राशि के लोगों को राशि परिवर्तन होने से काफी धन मिलेगा। कई जगहों से जहां से आशा भी नहीं होगी वहां से पैसा लौट आएगा।
उपायः श्री हरि विष्णु की पूजा करें और उनके समक्ष कपूर का दिया जलाएं।

3. मिथुन – धन और वाहन के साथ ही नौकरी, व्यापार और पढ़ाई में काफी लाभ होगा। बुध राशि स्वामी होने के साथ ही अनुकूल रहने से कई जगहों से अचानक ऐसा लाभ मिलेगा, जो अब तक सोचा भी नहीं है।
उपायः बुधवार को गुड़ दान करें।

4. कर्क – ये परिवर्तन सुख के साधन बढ़ाने के साथ ही व्यापार और नौकरी में की उलझनों को भी सुलझाएगा।

उपायः मौसी, बुआ या चाची को हरे वस्त्र दान करें। गणेश जी पर 800 ग्राम मूंग दान करें।
5. सिंह – ये परिवर्तन समस्याएं लेकर आएगा। सिंह राशि के जातकों पर इस परिवर्तन का बहुत ज्यादा होगा। नौकरी से लेकर व्यवसाय, व्यापार सहित सभी क्षेत्र सीधे तौर से बुरी तरह प्रभावित होंगे।
उपायः किन्नरों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

6. कन्या – बुध आपका राशि स्वामी है। राशि स्वामी के इस परिवर्तन से व्यापार में धन लाभ, पढ़ाई, नौकरी और एग्जाम में सफलता मिलेगी।

उपायः दस मुखी रुद्राक्ष को गले में धारण करें।
7. तुला – आने वाले चार महीने तक इस राशि के लोगों के लिए कॅरियर और धन लाभ में अड़चनें आती रहेंगी, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं होगा। बिना कोई बात के अचानक ही समस्याओं का खड़ा होना इस दौरान बना रहेगा।
उपायः भगवान बुद्ध की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

8. वृश्चिक – बुध के उपाय करने ही होंगे जिससे नौकरी और व्यवसाय में थोड़ी अड़चने रहेंगी,लेकिन सब ठीक हो जाएगा।
उपायः बुधवार के दिन श्रीविष्णु के मंदिर में कपूर दान करें। श्रीगणेश को चने का भोग लगाएं।


9. धनु – मानसिक तनाव उपजाने के बावजूद बुध ग्रह व्यापार और नौकरी में सफलता दिलाएगा। वैवाहिक जीवन में क्लेश हो सकता है। बिगड़े हुए कामों में सुधार होगा।
उपायः बुधवार को हरी इलायची दान करें।

10. मकर – धन लाभ होने की संभावना है, कॅरियर या व्यापार में कोई कमी नहीं आएगी और जीवन में क्लेश कम होगा। कुल मिलाकर ज्यादा परेशानी का समय नहीं है।
उपायः गले या बाजू पर विधारा मूल या हरा धागा पहनें।

11. कुंभ – मानसिक तनाव और खर्च कम होंगे, रोज़गार में उन्नति होगी।

उपायः श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का जाप करें।
12. मीन – बुध भाग्य की परेशानियों को दूर करेगा। राशि परिवर्तन से स्वास्थ भी ठीक बना रहेगा। इस दौरान गुप्त शत्रु चुप बैठ जाएंगे।

उपायः गाय को हरा चारा व गुड़ खिलाएं। श्रीगणेश की पूजा लाभकारी है।
बुध ग्रह शांति के उपाय…
बुध ग्रह को बुद्धि, संचार और त्वचा का कारक कहा जाता है। बुध एक शुभ ग्रह है लेकिन क्रूर ग्रह के संगम से यह अशुभ फल देता है। बुध ग्रह शांति के लिए कई उपाय हैं। इनमें बुध यंत्र की स्थापना, बुधवार का व्रत, बुधवार को भगवान विष्णु का पूजन और विधारा की जड़ धारण करना आदि प्रमुख उपाय हैं।
बुध ग्रह शांति के लिए उपाय…
हरा रंग अथवा ग्रीन कलर के सभी शेड्स के कपड़े पहन सकते हैं। बहन, बेटी अथवा छोटी कन्या का सम्मान करें। बहन को उपहार भेंट करें। व्यापार में ईमानदार रहें।
सुबह के ये उपाय देंगे फायदा…
भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान बुध की आराधना करें। श्रीगणेश की पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का जाप करें।

बुध के लिए व्रत…
व्यापार में धन लाभ अथवा गृह क्लेश निवारण के लिए बुधवार के दिन व्रत धारण करें।
बुध ग्रह शांति के लिए दान…
हरी घास, साबुत मूंग, पालक, कांस्य के बर्तन, नीले रंग के पुष्प, हरे व नीले रंग के कपड़े, हाथी के दांतों से बनी वस्तुएं आदि।

बुध का रत्न..
ज्योतिष में बुध ग्रह शांति के लिए पन्ना रत्न धारण किया जाता है। पन्ना को पहनने से जातक को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। बुध प्रधान राशि मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए पन्ना रत्न शुभ होता है।
श्रीबुध यंत्र…
जिनकी बुध की महादशा चल रही हो उनको अभिमंत्रित बुध यंत्र को बुध की होरा और बुध के नक्षत्र के समय धारण करना चाहिए।

बुध के लिए जड़ी…
बुध ग्रह के कुप्रभाव को कम करने के लिए विधारा की जड़ पहनें। इस जड़ को बुधवार के दिन बुध की होरा के समय अथवा बुध के नक्षत्र में धारण करें।
बुध ग्रह के लिए रुद्राक्ष…
बुध ग्रह की शुभता के लिए 4 मुखी रुद्राक्ष / 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभदायक होता है।

दस मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लिए मंत्र:
ॐ ह्रीं नमः।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्रीं।।
बुध का मंत्र…
बुध ग्रह से शुभ फल पाने के लिए बुध बीज मंत्र का जाप करें।

मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!


बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए आप इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं – ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः!
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो